GPSC AE Recruitment 2022: गुजरात पब्लिक सर्विस कमीशन (GPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी GPSC AE Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट gpsc-ojas.gujarat.gov.in पर 9 सितंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 77 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 8 के तहत 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।

GPSC AE Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?

गुजरात में असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। ‌इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

GPSC AE Application: यहां करें आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में 300 अंकों के 300 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 180 मिनट का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gpsc-ojas.gujarat.gov.in पर 9 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।