FSSAI Exam 2022 Notice: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (FSSAI) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए दूसरे चरण की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने FSSAI Recruitment 2022 के लिए आवेदन किया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं।
FSSAI Exam 2022 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा
आधिकारिक सूचना के अनुसार, असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 23 सितंबर 2022 को सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। जबकि, सेंट्रल फूड सेफ्टी ऑफिसर और टेक्निकल ऑफिसर पदों के लिए परीक्षा 24 सितंबर 2022 को होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर अपलोड कर दिया जाएगा।
How to download FSSAI Exam Notice 2022
स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे जॉब सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3: फिर ‘Notice dated 27th July 2022 related to Tentative schedule of CBT Stage-2 for the posts advertised vide DR-04/202’ के पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब आप परीक्षा का नोटिस चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
FSSAI Exam 2022: मार्च में हुई थी पहले चरण की परीक्षा
टेक्निकल ऑफिसर सहित अन्य पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा 28 मार्च से 31 मार्च 2022 को आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 6 जुलाई 2022 को घोषित किया गया था। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।