ESIC Specialist, Senior Resident Recruitment 2022: एम्प्लॉई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) ने स्पेशलिस्ट और सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी ESIC Specialist Recruitment 2022 के लिए 12 अगस्त 2022 को इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
ESIC Vacancy 2022: इन पदों पर भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न विभागों में स्पेशलिस्ट के 5 पद और सीनियर रेजिडेंट के 3 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल रिक्तियों में सामान्य वर्ग के लिए 3 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 2 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 1 पद शामिल हैं।
ESIC Job Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता
सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आयु 45 साल और स्पेशलिस्ट पदों के लिए 67 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में पीजी डिग्री / डिप्लोमा या MBBS की डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
ESIC Job Interview: इस तारीख को होगा इंटरव्यू
स्पेशलिस्ट पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 1,30,797 रुपए और सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए 67,700 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। अभ्यर्थी अपने आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ 12 अगस्त 2022 को सुबह 9 बजे निर्धारित पते पर इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।