ESIC Recruitment 2022: एम्प्लॉई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) ने फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी ESIC Faculty Recruitment 2022 के लिए 23 अगस्त 2022 को इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से फैकल्टी के 88 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, प्रोफेसर के 9 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 29 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 50 पद शामिल हैं।

ESIC Faculty Salary: इतना मिलेगा वेतन

फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। प्रोफेसर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 2,28,942 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए 1,52,241 रुपए और असिस्टेंट पदों के लिए 1,30,797 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।

ESIC Faculty Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता

फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आयु 50 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में मेडिकल डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

ESIC Faculty Job Application: इतना देना होगा शुल्क

अभ्यर्थी फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 225 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।