DSSSB Result 20222: दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने टीजीटी हिंदी और टीजीटी संस्कृत पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने DSSSB TGT Exam 2022 में भाग लिया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा टीजीटी संस्कृत पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 18 सितंबर और 26 सितंबर 2021 को आयोजित की गई थी। जबकि, टीजीटी हिंदी पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 4 सितंबर और 5 सितंबर 2021 को हुई थी। टीजीटी हिंदी के लिए 11906 और टीजीटी संस्कृत के लिए 4479 अभ्यर्थी टियर 1 परीक्षा में शामिल हुए थे।

How to download TGT Hindi and TGT Sanskrit Exam Result 2022

स्टेप 1: सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: फिर ‘RESULT NOTICE NO. 167: POST CODE 55/21, TGT SANSKRIT-FEMALE IN DTE OF EDUCATION’ या ‘RESULT NOTICE NO. 165: POST CODE 33/21, TGT HINDI-FEMALE IN DIRECTORATE OF EDUCATION’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।

स्टेप 5: आप इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

DSSSB TGT Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से टीजीटी हिंदी (महिला) के 551 पद और टीजीटी संस्कृत (महिला) के 1159 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।