DSSSB Result 2022: दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने फिजिकल एजुकेशन टीचर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

DSSSB Exam 2022: इस तारीख को हुई परीक्षा
दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड ने फिजिकल एजुकेशन टीचर के 692 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। बोर्ड द्वारा इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 2 अगस्त 2021 को आयोजित की गई थी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, फिजिकल एजुकेशन टीचर पदों के लिए 557 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया। ‌जिसमें, अनारक्षित वर्ग के 249, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 21, अन्य पिछड़ा वर्ग के 192, अनुसूचित जाति वर्ग से 84 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 11 उम्मीदवार शामिल हैं।

How to download DSSSB Physical Education Teacher Result 2022

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: फिर होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद ‘MAIN RESULT NOTICE NO 880 : PHYSICAL EDUCATION TEACHER POST CODE 87/20 IN DOE’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा। आप इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

DSSSB Result 2022: इन‌ एग्जाम का रिजल्ट जारी
बोर्ड ने इसके अलावा फार्मासिस्ट (यूनानी) के 14 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 27 फरवरी 2022 को आयोजित की गई थी। ‌वही, बोर्ड ने स्पेशल एजुकेटर एग्जाम का रिजल्ट भी अपलोड कर दिया गया है। जबकि, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (इंग्लिश) का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। ‌विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।