DDA Recruitment 2022: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार DDA Assistant Executive Engineer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर 8 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू की जा चुकी है।

DDA Job 2022: इन पदों पर भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) के 8 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 3 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 2 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 पद शामिल हैं। ‌ इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 10 के तहत सैलरी दी जाएगी।

DDA Vacancy 2022: कौन कर सकता है आवेदन
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल तय की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

DDA Bharti 2022: इस आधार पर होगा चयन
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को GATE 2021 में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर 8 अगस्त 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 1000 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।