CSBC, Bihar Police Result 2021: केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल, सीएसबीसी द्वारा 8415 कांस्टेबल पदों के लिए बिहार पुलिस रिजल्ट 2021 जल्द ही घोषित होने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की किसी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर रिजल्ट जारी होने के बाद अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पीईटी/पीएसटी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने के बाद बिहार पुलिस रिजल्ट 2021 को डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आप यहां चेक कर पाएंगे। बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2021 सितंबर में घोषित होने की उम्मीद थी, हालांकि, कुछ अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से इसमें देरी हुई है।
अभी तक, रिजल्ट जारी करने की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सफल कैंडिडेट्स के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) दिसंबर 2021 या जनवरी 2022 में आयोजित की जाएगी।
कैटेगरी वाइज संभावित कटऑफ की बात करें तो जनरल मेल कैंडिडेट्स के लिए 69 से 74 नंबर और फीमेल कैंडिडेट्स के लिए 47 से 69 नंबर तक। ओबीसी मेल कैंडिडेट्स के लिए 67 से 69 नंबर और फीमेल कैंडिडेट्स के लिए 37 से 44 नंबर तक। एससी मेल कैंडिडेट्स के लिए 51 से 57 नंबर और फीमेल कैंडिडेट्स के लिए 32 से 35 नंबर तक। एसटी मेल कैंडिडेट्स के लिए 48 से 52 नंबर और फीमेल कैंडिडेट्स के लिए 30 से 33 नंबर तक। ईडब्ल्यूएस मेल कैंडिडेट्स के लिए 70 से 73 नंबर और फीमेल कैंडिडेट्स के लिए 37 से 42 नंबर तक हो सकती है।
लिखित परीक्षा 14 और 21 मार्च, 2021 को राज्य भर में COVID 19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए आयोजित की गई थी। बिहार पुलिस कांस्टेबल 2021 लिखित परीक्षा के लिए लगभग 12 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। उम्मीदवारों को अगले राउंड के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए लिखित परीक्षा में कुल नंबर के कम से कम 30 फीसदी नंबर लाने जरूरी हैं। बिहार पुलिस रिजल्ट 2021 पर अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए यहां दी गई आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।
How to download CSBC Bihar Police Result 2021 constable merit list
रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
इसके बाद बिहार पुलिस के सेक्शन में जाएं।
इसके बाद वहां “Bihar Police Result 2021 of 8415 constable posts” का लिंक मिलेगा उसपर क्लिक करें।
अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको जरूरी डिटेल्स डालकर लॉगिन कर लेना है।
लॉगिन करने के बाद आप अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे और उसका प्रिंट आउट ले पाएंगे।
UPPSC Result 2021: आयोग ने जारी किया प्री एग्जाम का रिजल्ट, इन स्टेप्स से करें चेक