CSB Scientist B Recruitment 2022: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल्स के तहत सेंट्रल सिल्क बोर्ड (CSB) ने साइंटिस्ट बी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी CSB Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट csb.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CSB Scientist Vacancy 2022: किसके लिए कितने पद?
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से क्रॉप साइंसेज, वेटरनरी एंड एनिमल साइंस, नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सहित अन्य ग्रुप में साइंटिस्ट बी के कुल 66 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल रिक्तियों में सामान्य वर्ग के लिए 30 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 6 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 15 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 5 पद और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 10 पद शामिल हैं।
CSB Scientist Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?
साइंटिस्ट बी पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एग्रीकल्चर साइंस या साइंस में मास्टर सी डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। सेंट्रल सिल्क बोर्ड में इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत 56100 रुपए से 177500 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
CSB Scientist Exam 2022: ऐसे होगा चयन
साइंटिस्ट बी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ICAR AICE-JRF / SRF (Ph.D.) Exam 2022 के लिए उपस्थित होना होगा। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही साइंटिस्ट पदों पर भर्ती के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए सेंट्रल सिल्क बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
