BTSC Recruitment 2022: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी Bihar Female Health Worker Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर 1 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू की गई है।

BTSC Vacancy 2022: किसके लिए कितने पद?

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 10709 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 3539 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 868 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 2188 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 82 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2403 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 1191 पद और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 438 पद शामिल हैं।

BTSC Job Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

बिहार में इन पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑक्जीलियरी नर्स मिडवाइफ में प्रशिक्षण कोर्स का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। इसके अलावा भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

BTSC Job Application: यहां करें आवेदन

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदों पर भर्ती के लिए चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर 1 सितंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।