BRO Recruitment 2022: बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने मल्टी स्किल्ड वर्कर पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार BRO MTS Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन में मल्टी स्किल्ड वर्कर के कुल 302 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 82 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 56 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 28 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 100 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 36 पद शामिल हैं।

बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन में मल्टी स्किल्ड वर्कर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी उम्मीदवार विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद चेक कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए उम्मीदवार यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

इसके अलावा बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन ने टेक्निकल कंसलटेंट के 2 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। ‌ इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर्स डिग्री होना चाहिए और उम्मीदवार की आयु 56 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। सभी योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज 18 अप्रैल 2022 तक नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।