BPSSC Bihar Police SI Result 2022: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस एसआई और सार्जेंट भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
पुलिस एसआई के लिए 1256 पुरुष और 742 महिला अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। वहीं पुलिस सार्जेंट पदों के लिए 131 पुरुष और 84 महिला अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कट ऑफ भी जारी कर दिया गया है।
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इसे चेक कर सकते हैं। फाइनल रिजल्ट पीईटी परीक्षा के आधार पर घोषित किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन 10 जून 2022 मई 2022 से 26 जून 2022 तक किया जाएगा। वहीं परीक्षा का आयोजन मुख्य परीक्षा का आयोजन मुख्य परीक्षा 24 अप्रैल 2022 को किया गया था।
BPSSC की ओर से बिहार पुलिस एसआई और सार्जेंट प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 दिसंबर 2021 को किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 47900 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पुलिस एसआई और सार्जेंट के कुल 2213 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 अगस्त 2020 से 24 सितंबर 2020 तक चली थी। इन पदों के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास मांगी गई थी।
BPSSC Bihar Police SI Sergeant Result 2022 Declared How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Final Selection List of Sub-Inspector/Sergeant in Bihar Police. (Advt. No. 03/2020) के लिंक पर क्लिक करें।
3.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
4.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।