BPSC Primary Head Teacher Exam 2022 Postponed: बिहार लोक सेवा आयोग ने प्राइमरी हेड टीचर भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। BPSC ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर नोटिस भी जारी किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक के लिए जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।

प्राइमरी हेड टीचर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2022 को किया जाना था। जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा को स्थगित किया गया है। अब इस भर्ती परीक्षा का आयोजन सितंबर 2022 में किया जाएगा। परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के 40,506 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हुई थी। आवेदन की लास्ट डेट 22 अप्रैल 2022 से बढ़ाकर 20 मई 2022 कर दी गई थी।

इन पदों के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास मांगी गई थी। वहीं सामान्य वर्ग के लिए 750 रुपए और एससी व एससटी वर्ग के लिए 200 रूपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया था।

BPSC Primary Head Teacher Exam 2022 Postponed How to Check Notice: ऐसे चेक करें नोटिस

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Important Notice: Regarding postponement of Head Teacher in Primary Schools Written (Objective) Competitive Examination scheduled on 28.07.2022. (Advt. No. 04/2022) के लिंक पर क्लिक करें।
3.नोटिस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
4.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।