BPSC Assistant Recruitment 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइटbpsc.bih.nic.in के जरिए 30 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। यहां परीक्षा पाठ्यक्रम की जानकारी दी जा रही है।
बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 44 रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 7 सितंबर 2022 से जारी है। इन पदों पर आवेदकों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा।
आवेदक के पास किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के आवेदक को अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी गई है।
BPSC Assistant Prelims Exam 2022: प्रारंभिक परीक्षा का पाठ्यक्रम
प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्यन के 50 प्रश्न, सामान्य विज्ञान एवं गणित के 50 प्रश्न, मानसित क्षमता के 50 प्रश्न पूछें जाएंगे। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे और हर प्रश्न 1 नंबर के होंगे। परीक्षा का समय दो घंटे 15 मिनट का होगा। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनो भाषाओं में रहेगा।
BPSC Assistant Mains Exam 2022: मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम
प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य विज्ञान एवं गणित और मानसित क्षमता के प्रश्न पूछें जाएंगे। परीक्षा पाठ्यक्रम संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेवबसाइट पर जारी परीक्षा पाठ्यक्रम को चेक कर सकते हैं।
BPSC Assistant Vacancy 2022: ऐसे होगा अंतिम चयन
मुख्य परीक्षा में प्राप्त नंबरों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और फिर चयन किया जाएगा।
