BPCL Recruitment 2022: भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी BPCL Apprentice Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 13 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू की गई है।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मेटलर्जी इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग सहित अन्य डिसिप्लिन में ग्रैजुएट अप्रेंटिस के 102 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 25000 रुपए महीने का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
BPCL Apprentice Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
ग्रैजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा न्यूनतम 60% अंकों के साथ संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री भी होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
BPCL Apprentice Vacancy: इस आधार पर होगा चयन
भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड में इन पदों पर भर्ती के लिए चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mhrdnats.gov.in पर 8 सितंबर तक नामांकन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 सितंबर निर्धारित की गई है। सभी अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता अवश्य जांच लें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
