BIS Recruitment 2022: ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने ग्रैजुएट इंजीनियर और साइंटिस्ट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी BIS Scientist B Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर आज यानी 6 अगस्त 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अगस्त 2022 है।
BIS Vacancy 2022: इन पदों पर भर्ती
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स में ग्रैजुएट इंजीनियर के 100 पद और साइंटिस्ट बी के 16 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। साइंटिस्ट के कुल रिक्तियों में सामान्य वर्ग के लिए 7 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 4 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 3 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 1 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1 पद शामिल है।
BIS Job Notification 2022: कौन कर सकता है आवेदन?
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स में साइंटिस्ट पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल तय की गई है। जबकि, ग्रैजुएट इंजीनियर पदों के लिए आयु 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। बता दें कि सरकारी नौकरी 2022 के लिए आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में बैचलर्स / मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
BIS Job Application: यहां करें अप्लाई
ग्रैजुएट इंजीनियर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 50,000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी BIS Graduate Engineer Recruitment 2022 के लिए ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स की वेबसाइट bis.gov.in के माध्यम से तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।