BEL Recruitment 2022: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार BEL Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर आज यानी 19 जुलाई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 अगस्त 2022 तय की गई।

BEL Vacancy 2022: इन पदों पर भर्ती
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 150 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ट्रेनी इंजीनियर के 80 पद और प्रोजेक्ट इंजीनियर के 70 पद शामिल हैं। ट्रेनी इंजीनियर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पहले साल में 30,000 रुपए और प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों के लिए 40,000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

BEL Job Eligibility: क्या होनी चाहिए आयु सीमा
ट्रेनी इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आयु 28 साल और प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों के लिए 32 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

BEL Job Application: इतना देना होगा आवेदन शुल्क
इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सामान्य, आर्थिक रुप से कमजोर और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों सफलता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करना होगा। योग्य उम्मीदवार 19 जुलाई से 3 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए 472 रुपए और ट्रेनी इंजीनियर के लिए 177 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।