BEL Recruitment 2022: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने इंजीनियरिंग असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी BEL Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर 23 सितंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से इंजीनियरिंग असिस्टेंट (ट्रेनी) के 4 पद और टेक्नीशियन के 17 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में टेक्निकल एप्टीट्यूड और जनरल एप्टीट्यूड से 150 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 35% अंक हासिल करना होगा।

BEL Job Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

इंजीनियरिंग असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए संबंधित विषय में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। जबकि, टेक्नीशियन पदों के लिए अभ्यर्थी एसएसएलसी और आईटीआई पास होना चाहिए। साथ ही एक साल की अप्रेंटिसशिप भी होनी चाहिए। ‌इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

BEL Job Application: इतना देना होगा शुल्क

अभ्यर्थी BEL Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर 23 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 295 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।