Teacher Recruitment 2022: आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) ने शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी AWES Teacher Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट awesindia.com पर 5 अक्टूबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार इस प्रक्रिया के माध्यम से आर्मी पब्लिक स्कूल में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और प्राइमरी टीचर (PRT) पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, टीचिंग स्किल और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह लिखित परीक्षा 5 नवंबर और 6 नवंबर 2022 को आयोजित किए जाने की संभावना है। इस लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड 20 अक्टूबर 2022 को जारी किया जाएगा। जबकि, परीक्षा का रिजल्ट 20 नवंबर 2022 को जारी किया जाएगा।
AWES Teacher Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?
पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। जबकि, टीजीटी पदों के लिए बैचलर्स और बीएड की डिग्री अनिवार्य है। इसके अलावा अनुभवी अभ्यर्थी की आयु 57 साल और अन्य अभ्यर्थियों की आयु 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
AWES Teacher Application: यहां करें आवेदन
योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट awesindia.com पर 5 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू की गई है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
