Indian Army Female Agniveer Bharti 2022: भारतीय सेना ने महिला अग्निवीर पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट है। यूपी में 30 नवंबर 2022 से 10 दिसंबर 2022 तक महिला अग्निवीर भर्ती रैली प्रस्तावित है। अभ्यर्थी इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही जारी भर्ती रैली शेड्यूल को भी चेक कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत भारतीय सेना में महिला अग्निवीरों की भर्ती मिलिट्री पुलिस में की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 9 अगस्त 2022 से जारी है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना अनिवार्य है और उम्र सीमा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Army Female Agniveer Recruitment 2022 Rally Schedule: इन राज्यों के लिए भी भर्ती रैली का शेड्यूल जारी
भारतीय सेना ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, बिहार और झारखंड के लिए भी महिला अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बिहार और झारखंड में महिला अग्निवीर भर्ती रैली 26 अक्टूबर 2022 से शुरू होगी।
वहीं हरियाणा में 7 नवंबर 2022 से 11 नवंबर 2022 तक और राजस्थान में 14 दिसंबर 2022 से 22 दिसंबर 2022 तक महिला अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती रैली से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी रैली कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं।
How to Apply How to Apply Army Female Agniveer Recruitment 2022: ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट Joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए Agnipath सेक्शन में जाएं।
-यहां Apply Online पर क्लिक करें।
-अब मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
-आवेदन की प्रक्रिया को शुरू करें।
-आवश्यक विवरण और दस्तावेज को अपलोड करें।
-अब सबमिट करें और अंत में प्रिंट निकाल लें।