Agneepath Scheme: नेपाल सरकार की ओर से जवाब नहीं मिलने कारण अग्निपत योजना के तहत नेपाली गोरखाओं के लिए होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली को स्थगित कर दिया गया है। भर्ती रैली का आयोजन 25 अगस्त 2022 को किया जाना था, जिसे रोक दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने इसके लिए नेपाल सरकार को पत्र लिखकर इजाजत मांगी थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर भर्ती रैली को स्थगित कर दिया गया।
वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने अग्निपथ योजना पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। उच्च न्यायालय ने गुरुवार को सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने केंद्र से योजना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर एक समेकित जवाब दाखिल करने को कहा।
Agneepath Scheme: क्या है अग्निपथ योजना
अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेनाओं में चार साल से लिए अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। इस योजना को 14 जून 2022को लांच किया गया था। इस योजना के तहत 25 प्रतिशत अग्निवीरों को 15 वर्षों तक बनाए रखने का भी प्रावधान है। अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 17 वर्ष के 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Army Agniveer Women Bharti 2022: महिला अग्निवीरों के लिए भी निकाल गई है भर्ती
भारतीय सेना ने मिलिट्री पुलिस में महिला अग्निवीर (Agniveer Bharti 2022) पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। 10वीं पास महिला अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट Joinindianarmy.nic.in के जरिए 7 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
वहीं सेना ने यूपी, बिहार और झारखंड में महिला अग्निवीर भर्ती रैली (Army Agniveer Bharti Rally 2022) की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती रैली का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
वहीं लखनऊ, वाराणसी, अमेठी जोन में अग्निवीर भर्ती के भी सेना ने अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 3 सि तंबर 2022 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया 5 अगस्त 2022 से जारी है।
