APSC Recruitment 2022: असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने लेक्चरर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट apsc.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी APSC Lecturer Recruitment 2022 के लिए 30 सितंबर 2022 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न विभागों में लेक्चरर के 16 पद और प्रोग्राम कम स्क्रिप्ट राइटर के 2 पदों पर भर्ती की जाएगी। लेक्चरर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 30,000 रुपए से 1,10,000 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। जबकि, अन्य पदों के लिए 22,000 रुपए से 97,000 रुपए तक वेतन मिलेगा।
APSC Lecturer Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?
इन पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर्स और एमएड की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 38 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
APSC Lecturer Application: इतना देना होगा शुल्क
अभ्यर्थी असम में लेक्चरर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए 30 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपए और अन्य अभ्यर्थियों को 150 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।