Agniveer Women Bharti Rally 2022: भारतीय सेना ने मिलिट्री पुलिस में महिला अग्निवीर भर्ती रैली (Agniveer Bharti Rally 2022) की तिथियां घोषित कर दी हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी भर्ती रैली का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
बता दें कि भर्ती रैली की तिथियां लखनऊ, बिहार और झारखंड के लिए घोषित की गई हैं। महिला अग्निवीर भर्ती के लिए आवेद की प्रक्रिया चल रहा है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 7 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 17 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Agniveer female Bharti Rally 2022: इन पदों पर होगी भर्तियां
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत मिलिट्री पुलिस में अग्निवीर जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्तियां की जाएगी। आवेदन का 10वीं पास होना अनिवार्य है। अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
How to Apply Army Women Agniveer Recruitment 2022: ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट Joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए Agnipath सेक्शन में जाएं।
-यहां Apply Online पर क्लिक करें।
-अब मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
-आवेदन की प्रक्रिया को शुरू करें।
-आवश्यक विवरण और दस्तावेज को अपलोड करें।
-अब सबमिट करें और अंत में प्रिंट निकाल लें।
Agniveer Women Bharti Rally 2022: यह है भर्ती रैली का शेड्यूल
लखनऊ में 30 नवंबर से 10 दिसंबर 2022 तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं बिहार और झारखंड में महिला अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 26 अक्टूबर 2022 से किया जाएगा। जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती रैली के लिए आवेदकों को एडमिट कार्ड उनके पंजीकृत मेल आईडी पर भेजे जाएंगे।
वहीं बता दें कि भारतीय सेना ने लखनऊ, वाराणसी और अमेठी जोन के लिए अग्निवीर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 3 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इन जोन में भर्ती रैली की तिथियां भी घोषित कर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।