पिछले कई वर्षों में मर्चेंट नेवी की ओर युवाओं का रुझान बढ़ता हुआ देखने को मिल रहा है। मर्चेंट नेवी की नौकरी को एक एडवेंचर्स नौकरी माना जाता है। मर्चेंट नेवी के लोग ज्यादातर समय समुद्र में गुजारते हैं। मर्चेंट नेवी के लोगों का मुख्य काम होता है समुद्र के जरिए सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना। मर्चेंट नेवी अलग- अलग देशों में व्यवसायिक क्षेत्र के उत्पादन एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाती है।
मर्चेंट नेवी में करियर बनाने के लिए आपका टॉपर होना जरुरी नहीं होता। सामान्य पढ़ाई करने वाला भी मर्चेंट नेवी में अपनी करियर बना सकता है। मर्चंट नेवी के कोर्स की अवधि छह महीने से तीन साल होती है। हाईस्कूल/12वीं पास किए छात्र छह महीने का कोर्स करने के बाद 14,000 से 20,000 प्रतिमाह सैलरी पा सकते हैं। लेकिन पद और अनुभव बढ़ने पर टेक्निकल टीम के सदस्य 10 से 15 लाख रुपए महीना भी कमा सकते हैं। इस नौकरी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको मुफ्त में खाना, रहना, पेड लीव, बोनस, हॉलीडे ट्रैवल की सुविधा भी मिलती है। साथ ही परिवार के लोगों को भी कई सुविधाएं दी जाती हैं।
मर्चेंट नेवी में एंट्री लेवल पर जूनियर इंजीनियर के रूप में नियुक्त मिलती है। इसके साथ ही नॉटिकल साइंस ग्रेजुएट युवा करियर के शुरूआती दिनों में मर्चेंट नेवी डेक कैडेट कहलाते हैं। इनकी सैलरी ज्यादा होती है। कई सालों का अनुभव होने के बाद सीनियर पदों तक पहुंचकर अपनी सेवाएं देते हैं।
मर्चेट नेवी में नौकरी पाने के लिए कई संस्थान कोर्स संचालित करते हैं। इनमें दिल्ली में स्थित एक्वाटिक इंस्टीट्यूट फॉर मरीनटाइम स्टडी और गोवा में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मरीनटाइम स्टडी प्रमुख हैं।
मर्चेट नेवी में भर्ती होने के लिए युवाओं को मानसिक और शारीरिक रुप से सबल होना जरुरी होता है। 12वीं के बाद भर्ती किए गए युवाओं को नेवीगेटिंग आफिसर या नवसंचालक के पद से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाता है। इस कोर्स की अवधि तीन साल की होती है। कोर्स पूरा होने के बाद भूतल परिवहन मंत्रालय दक्षता प्रमाण पत्र प्रदान देते है। इस क्षेत्र में युवाओं को यदि अपना कॅरियर बनाना है तो शारीरिक और मानसिक दृष्टि से सबल होना होता है।
मर्चेंट नेवी के कोर्स के लिए इंडियन मेरीटाइम यूनिवर्सिटी (चेन्नई), हिन्द इंस्टीट्यूट ऑफ नॉटिकल साइंस एंड इंजीनियरिंग (सिकंदराराव, उत्तरप्रदेश), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पोर्ट मैनेजमेंट ( कोलकाता), तुलानी मेरिटाइम इंस्टीट्यूट (पुणे), आरएल इंस्टीट्यूट ऑफ नॉटिकल साइंसेंज (मदुरई), कोचीन पोर्ट ट्रस्ट (कोचिन) संस्थान है जहां मर्चेंट नेवी की ट्रेनिंग दी जाती है।