AAI Junior Executive ATC Admit Card 2022: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्रेफिक कंट्रोल) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने AAI Junior Executive ATC Recruitment 2022‌ के लिए आवेदन किया था, वह‌ अब आधिकारिक वेबसाइट aai.aero के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

AAI Junior Executive ATC Exam 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 27 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में इंग्लिश, जनरल इंटेलिजेंस, जनरल एप्टीट्यूड, जनरल नॉलेज, फिजिक्स और मैथमेटिक्स से 120 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।

How to download AAI Junior Executive ATC Admit Card 2022

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं।

स्टेप 2: फिर होम पेज पर दिख रहे एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

स्टेप 4: अब उम्मीदवार AAI Junior Executive ATC Admit Card 2022 डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

AAI Junior Executive ATC Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर एग्जीक्यूटिव एयर ट्रेफिक कंट्रोल के 400 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 163 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 108 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 40 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 59 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 30 पद शामिल हैं। पर भर्ती के लिए 15 जून से 14 जुलाई 2022 तक आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।