AAI Recruitment 2022: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी AAI Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर 1 सितंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2022 निर्धारित की गई है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट के 142 पद और सीनियर असिस्टेंट के 14 पद सहित कुल 156 पदों पर भर्ती की जाएगी। जूनियर असिस्टेंट पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 31000 रुपए से 92000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, सीनियर असिस्टेंट पदों के लिए 36000 रुपए से 110000 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।

AAI Job Eligibility: क्या होनी चाहिए आयु सीमा?

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी के लिए आयु 18 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

AAI Job Application: इतना देना होगा शुल्क

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर 1 सितंबर 2022 से 30 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।