रिमझिम बारिश में किसी पेड़ के नीचे बैठकर गर्मा-गरम चाय और पकौड़े खाने का अपना एक अलग ही मजा है। बॉलीवुड के कई गीतों में भी आपने लवर्स को बारिश के मौसम में झूमते हुए देखा होगा। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर कपल्स को बारिश का मौसम ही इतना रास क्यों आता है। इसके पीछे कई वजह हो सकती है। मौसम अच्छा होने से इंसान का दिल खुश रहता है। जिसके बाद वह अपने पार्टनर के साथ एक अच्छी यादें समेट पाते हैं। यह मौसम ही कुछ ऐसा है जिसमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी हैप्पी-हैप्पी रहते हैं। दुनिया में शायद ही कोई कपल ऐसा होगा जिन्हे बारिश में एक साथ भीगना ना पसंद हो। बल्कि अपने पार्टनर के साथ बारिश में भीगने का तो कुछ और ही मज़ा है। और यदि आप अपने साथी के साथ भीग रहे हैं तो आपका मिजाज़ अपने-आप ही रुमानी हो जाता है।

इस मौसम का नजारा देखकर व्यक्ति के मन और आंखों को अच्छा लगता है। इस मौसम में इंसान के साथ-साथ जानवर और पेड़-पौधे भी खिले-खिले नजर आते हैं। इन दिनों दिल्ली का मौसम भी कुछ ऐसा ही है अगर आप भी अपने लवर के साथ बाहर जाने का मन बना रहे हैं तो बिंदास होकर जाइए।