पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Mann) की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr Gurpreet Kaur) की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। पहले उनके उनके साथ 15 पुलिसवाले चला करते थे अब करीब 40 जवान उनकी सुरक्षा में तैनात होंगे। भगवंत मान ने पिछले साल जुलाई में गुरप्रीत कौर से शादी की थी।
क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा?
एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट (SPU) एके पांडे ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस रेंज के प्रमुखों को सीएम की पत्नी के लिए सुरक्षा कवर बढ़ाने का निर्देश दिया है।
एडीजीपी पांडे ने कहा, “यह मेरे संज्ञान में लाया गया है कि मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर मान के दौरे के दौरान अक्सर लोगों को सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास पहुंच जाते हैं। बड़ी संख्या में संरक्षित व्यक्ति की स्पर्श दूरी।”
एडीजीपी के द्वारा यह निर्देश 6 फरवरी को जारी किया गया था। हिंदुस्तान टाइम्स ने उस पत्र को हासिल कर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाकिश की है। पत्र में कहा गया है कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि सुरक्षा प्राप्त करने वाले को कोई शारीरिक नुकसान न हो, उसके दौरे के दौरान नए सुरक्षा उपायों को तुरंत लागू करने की आवश्यकता है।
कौन हैं गुरप्रीत कौर?
गुरप्रीत कौर पेशे से डॉक्टर हैं। उनका जन्म 28 नवंबर 1990 में हुआ था। वह एक सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी उम्र 33 साल है। उन्होंने अंबाला के मौलाना मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई की है। सीएम मान के लिए गुरप्रीत कौर को उनकी मां और बहन ने चुना था। दोनों परिवारों में पहले से दोस्ताना रिश्ता भी है। डॉक्टर कौर का परिवार मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है। हालांकि वर्तमान में परिवार पंजाब के राजपुरा में रहता है।
गुरप्रीत कौर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूसरी पत्नी हैं। मान की पहली इंदरप्रीत कौर थीं, जिनसे उनका तलाक साल 2015 में हो गया था। इंदरप्रीत कोर वर्तमान में अपने दो बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं।
तलाक के सात साल बाद मान ने 7 जुलाई 2022 में गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी की थी। डॉ कौर पहले राजपुरा में प्रैक्टिस कर रही थी। लेकिन अब उन्हें राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते देखा जा रहा है। कुछ महीने पहले वह पंजाब की महिला आप कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करती नजर आयी थीं। साथ ही वह भगवंत मान के साथ कई प्रमुख कार्यक्रमों में भी शिरकत करने देखी जा रही हैं।
