केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) अब पहले के मुकाबले बेहद फिट नजर आते हैं। कोविड-19 से रिकवरी के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी लाइफस्टाइल पूरी तरह बदल ली है। उन्होंने अपना वजन घटाकर 135 से 89 किलो कर लिया है। गडकरी (Nitin Gadkari Fitness Tips), इसका श्रेय योग, प्राणायाम और एक्सरसाइज को देते हैं। वह कहते हैं कि जीवन में स्वास्थ्य से जरूरी कुछ भी नहीं है। पैसा जीवन का साधन हो सकता है, लेकिन साध्य नहीं। इसलिये सभी को अपनी सेहत का अनिवार्य तौर पर ख्याल रखना चाहिए।
नितिन गडकरी कौन-कौन सी एक्सरसाइज करते हैं?
नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) कहते हैं कि योग और प्राणायाम के बाद उनके चेहरे पर दिन भर ताजगी बनी रहती है। हर सुबह ब्रीथ एक्सरसाइज, कैंडल ब्लो, लिप ब्रीथिंग, थोरेसिक एक्सपेंशन, बैलून ब्लोइंग और मोबिलिटी जैसी एक्सरसाइज जरूर करते हैं।
अपने एक वीडियो में नितिन गडकरी कहते हैं कि कोविड (Covid 19) से रिकवर होने के बाद वह इन एक्सरसाइज को रेगुलर कर रहे हैं। बकौल गडकरी, इन एक्सरसाइज से उनसी सांस लेने की क्षमता बढ़ी है, कफ की दिक्कत लगभग खत्म हो गई। थकावट भी नहीं लगती है।
ब्रीदिंग कंट्रोल एक्सरसाइज (Breathing Control Exercise)
नितिन गडकरी नियमित तौर ब्रीदिंग कंट्रोल एक्सरसाइज करते हैं। यह एक्सरसाइज सांस को सामान्य रखने में मददगार है। साथ ही फेफड़ों को भी तंदुरुस्त रखती है। दोनों हाथ पेट पर रखें, नाक से लंबी गहरी सांस लें। छाती और पेट, दोनों फुलाएं और नाक से ही सांस को छोड़ें। इसे 15 बार कर सकते हैं।
लिप ब्रीदिंग (Lip Breathing)
लिप ब्रीदिंग एक्सरसाइज फेफड़ों को मजबूत बनाने और फेफड़ों से जहरीली गैसों को बाहर निकालने में मददगार है। सांस से जुड़ी कई समस्याओं में बेहतरीन साबित होती है। नाक से लंबी गहरी सांस लें, और फिर मुंह से जिस तरीके से चाय को फूंक मारते हैं, उसी तरीके से इसे छोड़ना है कि। इसे भी 15 बार करना है।
कैंडल ब्लो एक्सरसाइज (Candle Blow Exercise)
कैंडल ब्लो एक्सरसाइज, श्वांस नली से कफ को बाहर निकालने में बेहद कारगर है। नाक से लंबी गहरी सांस लेनें और एक बार में ज्यादा से ज्यादा कैंडल बुझाने का प्रयास करें। इस 10 बार करना है।
थोरेसिक एक्सपैंशन एक्सरसाइज (Thoracic Expansion Exercises)
इस एक्सरसाइज की मदद से अंदर छिपा कफ उपर की तरफ आता है। सर्दी-जुकाम में भी बेहद कारगर है। नाक से लंबी गहरी सांस लेनी है और जितनी देर तक सांस रोक सकते हैं, रोककर रखें। फिर मुंह से छोड़ें। इसे भी 10 बार करना है।
बैलून ब्लोइंग एक्सरसाइज (Balloon Blowing Exercise)
बैलून ब्लोइंग एक्सरसाइज के जरिये कफ को बाहर निकालने में मदद मिलती है। नाक से लंबी गहरी सांस लेनी है, और एक बार में गुब्बारा फुलाने का प्रयास करना है। इसे 5 बार कर सकते हैं।
थोरेसिक मोबिलिटी एक्सरसाइज (Thoracic Mobility Exercises)
दोनों हाथों को नाक से सांस लेते हुए उपर लेकर जाना है, फिर मुंह से सांस छोड़ते हुए हाथ को नीचे लाना है। इससे फेफड़ों के अंदर तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद मिलती है। इसे 15 बार कर सकते हैं।
सेगमेंटल एक्सपैंशन एक्सरसाइज (Segmental Expansion Exercise)
इस एक्सरसाइज में पेट पर तीन अलग अलग जगह बेल्ट या कोई कपड़ा लगाते हैं। फिर नांक से सांस लेते हुए इसे कसते हैं और मुंह से सांस छोड़ते हुए बेल्ट ढीला करते हैं। हर लेवल पर 5-5 बार करना होता है।
आपको बता दें कि नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ये एक्सरसाइज एक्सपर्ट्स की निगरानी में करते हैं। जरूरी नहीं है कि ये सब एक्सरसाइज सभी के लिए फायदेमंद हों। इसलिये इन्हें करने से पहले फिजियोथेरेपिस्ट या डॉक्टर से सुझाव जरूर ले लें।