महारानी एलिज़ाबेथ II के निधन के बाद राजा बने चार्ल्स III को भी खाने पीने की कई चीजें पसंद नहीं हैं। वह एक सस्टेनबल ईटर हैं। उन्हें कई खाद्य पदार्थों का सेवन पसंद नहीं है। आइए जानते हैं उन पांच फूड आइटम के बारे में, जिन्हें किंग चार्ल्स III बिल्कुल पसंद नहीं करते:
शाही रसोई में फोए ग्रा पर है प्रतिबंध
यह दुनिया भर में कई लोगों द्वारा खाया जाने वाला एक फ्रांसीसी व्यंजन है। इसे बत्तख या हंस के बढ़े हुए लीवर बनाया जाता है। चार्ल्स III जब राजकुमार थे, तब ब्रिस्टल के एक निवासी ने उन्हें इस डिश से संबंधी एक पत्र भेजा था, जिसमें पशु कल्याण जुड़ी चिंताएं व्यक्त की गई थीं।
पेटा (PETA) के अनुसार, शाही महल ने पत्र लेखक को इस आश्वासन के साथ जवाब दिया कि डिश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साल 2008 से शाही रसोई में फोए ग्रा पर प्रतिबंध है।
चॉकलेट नहीं है पसंद
दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को चाय में चीनी पसंद नहीं था। लेकिन चॉकलेट वह बहुत खाती थीं। बिस्किट भी उन्हें चॉकलेट ओलिवर्स का पसंद था। वहीं किंग चार्ल्स III को चॉकलेट खाना बिलकुल पसंद नहीं है।
कॉपी नहीं पीते किंग
शाही परिवार के अधिकांश सदस्यों की तरह ही किंग चार्ल्स III को भी चाय पीना ही पसंद है। वह कॉफी से नफरत करते हैं। राजा को अर्ल ग्रे टी और ग्रीन टी से लेकर इंग्लिश ब्रेकफास्ट टी जैसे अलग-अलग तरह की चाय का शौक है। उनके प्रत्येक चाय को मीठा बनाने के लिए अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल होता है। उन्हें चाय परोसने वाले कप के हैंडल की दिशा से लेकर चम्मच के स्थान तक का ध्यान रखते हैं।
सिर्फ गर्म बिस्किट हैं पसंद
ब्रिटेन के नए राजा को मक्खन, आलू और अनाज से बने कुकीज बेहद पसंद हैं। लेकिन वह सामान्य तापमान वाले बिस्किट नहीं खाते। उन्हें गरमा गरम कुकीज ही पसंद हैं। MyLondon के अनुसार, अगर बिस्किट गर्म नहीं होता, तो वह उसे नहीं खाते। उनका स्टाफ उन्हें उनके हिसाब से गर्म कुकीज ही परोसता है।
मीट खाने के लिए है नियम
साल 2021 में बीबीसी ब्रेकफास्ट को दिए इंटरव्यू में ब्रिटेन के नए महाराज चार्ल्स तृतीय ने बताया था कि वह सस्टेनबल ईटिंग हैबिट को सपोर्ट करते हैं। मीट और डेयरी उत्पादों के सेवन के लिए उन्होंने नियम बना रखा है। वो सप्ताह में दो दिन मीट और मछली नहीं खाते। इसके अलावा वह सप्ताह में एक दिन किसी भी तरह के डेयरी प्रोडक्ट के सेवन से परहेज करते हैं।