अंकिता देशकर

सोशल मीडिया पर एक अस्पताल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में मरम्मत का काम चलता दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद पीएम के आने से पहले कटक के सरकारी अस्पताल में मरम्मत का काम चल रहा है। हमनें अपनी पड़ताल में पाया कि ये तस्वीरें 2022 के मोरबी सिविल अस्पताल की हैं।

क्या हो रहा है वायरल?

ट्विटर यूजर Naveen N, जो डीएमके के सदस्य हैं, उन्होंने तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की।

इस पोस्ट का आर्काइव वर्जन भी देखें। अन्य यूजर्स भी यही तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं।

जांच पड़ताल:

हमने वायरल तस्वीरों पर गूगल रिवर्स इमेज सर्च चलाकर अपनी पड़ताल शुरू की। ऐसा करने पर हमें पता चला कि ये तस्वीरें ‘जनरल हॉस्पिटल, मोरबी’ की हैं। आगे सर्च करने पर हमें ऐसे कई आर्टिकल मिले, जिनमें ये दोनों तस्वीरें थीं।

बिजनेस टुडे के एक लेख में कहा गया है: इस बीच, सफाई के काम में लगे कुछ कर्मचारियों ने इंडिया टुडे को बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले मरम्मत के लिए राजकोट से लाया गया था। नए वाटर कूलर और अस्पताल में नए बिस्तर भी लगाए गए।

इस लेख को 1 नवंबर, 2022 को अपडेट किया गया था। हमें अन्य वेबसाइट पर भी ऐसे ही लेख मिले। हमें इंडिया टुडे का एक लेख भी मिला, जहां मोरबी अस्पताल प्रशासन ने इस पर टिप्पणी की थी। अस्पताल ने कहा, “यह नियमित काम है और हर जगह हो रहा है।”

इन सभी लेख से पता लगता है कि ये 1 नवंबर, 2022 को अपलोड किए गए थे। यहां देखें एक और लेख…

निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें, मोरबी में पुल गिरने के बाद सिविल अस्पताल के नवीनीकरण की हैं। इस हादसे में 134 लोगों की जान चली गई थी। अब इन्हीं तस्वीरों को हाल ही में ओडिशा ट्रेन त्रासदी के बाद कटक के सरकारी अस्पताल से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। यानी सोशल मीडिया पर जो दावा किया जा रहा है, वो भ्रामक है। (सोर्स- लाइटहाउस जर्नलिज्म)