लिज ट्रस ने ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री के रूप पद संभाल लिया है। 6 सितंबर को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने ट्रस को औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री नियुक्त किया। लेकिन क्या आप जानते हैं यूरोप में कई ऐसे देश हैं, जिनकी कमान महिलाएं संभाल रही हैं। एक दर्जन से अधिक यूरोपीय महिलाएं अपने-अपने देश में या तो प्रधानमंत्री हैं या राष्ट्रपति। आइए जानते हैं कौन हैं वह देश और कौन हैं महिला राष्ट्राध्यक्ष:
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिकसन
सोशल डेमोक्रेट नेता मेटे फ्रेडरिकसन जून 2019 में अपने देश की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बनी थीं। पद संभालते वक्त उनकी उम्र 41 साल थी। डेनमार्क की पहली महिला प्रधानमंत्री हेल थॉर्निंग-श्मिट थीं। थॉर्निंग-श्मिट भी सोशल डेमोक्रेट्स थीं, उनका कार्यकाल 2011 से 2015 तक रहा।
एस्टोनिया की राष्ट्रपति काजा कल्लास
काजा कल्लास जनवरी 2021 में एस्टोनिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी थीं। वह 2018 से रिफ़ॉर्म पार्टी की नेता हैं। कल्लास के पिता सिइम कल्लासो भी साल 2002 से 2004 तक एस्टोनिया के प्रधानमंत्री थे।
फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन
सोशल डेमोक्रेट सना मारीन दिसंबर 2019 में फिनलैंड की प्रधानमंत्री बनी थीं। यह फिनलैंड की तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं। पद संभालते वक्त मरीन की उम्र मात्र 34 साल थी, इस तरह उनके नाम दुनिया की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री होने का रिकॉर्ड भी है।
फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिसाबेथ बॉर्न
समाजवादी एडिथ क्रेसन के बाद फ्रांसीसी प्रधानमंत्री का पद संभालने वाली दूसरी महिला एलिसाबेथ बॉर्न हैं। 61 वर्षीय बॉर्न के कार्यकाल की शुरुआत मई 2022 में हुई थी। पेशे से सिविल इंजीनियर एलिसाबेथ बॉर्न परिवहन और इकोलॉजिकल ट्रांसिशन मंत्रालय संभाल चुकी हैं।
ग्रीस की राष्ट्रपति कैटरीना सकेल्लरोपोलू
ग्रीस में राष्ट्रपति की भूमिका बेहद औपचारिक तरह की है। कैटरीना सकेल्लरोपोलू ग्रीस की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उनके कार्यकाल की शुरुआत मार्च 2020 में हुई थी। देश की अग्रणी वकीलों में शामिल सकेल्लरोपोलू ग्रीस के शीर्ष अदालत में अध्यक्ष बनकर न्यायपालिका में पहले ही अलग पहचान बना चुकी हैं।
हंगरी की राष्ट्रपति कैटलिन नोवाक
कैटलिन नोवाक मार्च 2022 में हंगरी की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में चुनी गई थीं। 44 साल की उम्र में पद संभालने वाली नोकाव हंगरी के इतिहास में सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति हैं। नोवाक पूर्व प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन की करीबी सहयोगी और फैमली पॉलिसी की पूर्व मंत्री भी रही हैं। बता दें कि हंगरी में प्रेसीडेंसी काफी हद तक औपचारिक भूमिका है।
लिथुएनिया की प्रधानमंत्री इंग्रिडा सिमॉन्य्ते
47 वर्षीय इंग्रिडा सिमॉन्य्ते दिसंबर 2020 लिथुएनिया की प्रधानमंत्री नियुक्त की गई थीं। पेशे से अर्थशास्त्री सिमॉन्य्ते 2009 से 2012 तक वित्त मंत्री रह चुकी हैं। लिथुआनिया में महिला नेतृत्व की एक मजबूत परंपरा है। हालांकि सिमॉन्य्ते पहली लिथुएनियन महिला जो प्रधानमंत्री के पद तक पहुंची हैं।
स्लोवाकिया की राष्ट्रपति ज़ुज़ाना कापोटोवा
उदारवादी वकील, पर्यावरण कार्यकर्ता और भ्रष्टाचार विरोधी ज़ुज़ाना कापोटोवा जून 2019 में स्लोवाकिया की पहली महिला राष्ट्रपति के तौर पर पद संभाला था। 48 वर्षीय ज़ुज़ाना कापोटोवा स्लोवाकिया के इतिहास में सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति हैं। स्लोवाकिया राष्ट्रपति के पास प्रधानमंत्री की तुलना में कम शक्ति होती है, लेकिन वह वरिष्ठ न्यायाधीशों के कानूनों और नियुक्तियों को वीटो कर सकता है।
स्वीडन की प्रधानमंत्री ईवा मैग्डेलेना एंडरसन
लैंगिक समानता के समर्थक स्वीडन में ईवा मैग्डेलेना एंडरसन पहले किसी महिला ने प्रधानमंत्री का पद नहीं संभाला था। एंडरसन ने नवंबर 2021 में स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री चुनी गई थीं। एंडरसन एक विद्वान अर्थशास्त्री हैं। प्रधानमंत्री बनने से पहले उनके पास सात साल तक वित्त मंत्री के रूप में काम करने का अनुभव था। बावजूद इसके उनके प्रधानमंत्री बनने के कुछ घंटों बाद ही संसद ने उनका बजट खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया। ग्रीन्स ने अपना गठबंधन तोड़ा और चार दिन बाद दोबारा चुनी गईं।
सर्बिया की प्रधानमंत्री ऐना बनाबिच
ऐना बनाबिच सर्बिया की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। उनके कार्यकाल की शुरुआत जून 2017 में हुई थी। बनाबिच सर्बिया की पहली ऐसी नेता हैं, जो खुले तौर पर अपने समलैंगिक होने की बात स्वीकर करती हैं।