दुनिया में महिलाओं की ताकत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। विश्व के सबसे शक्तिशाली देश संयुक्त राज्य अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति के चुनाव होने हैं। इस चुनाव में सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में कमला हैरिस कुर्सी की मजबूत दावेदार बनी हुई हैं। 5 नवंबर 2024 का दिन इस दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। साल 2016 में अमेरिका में हुए राष्ट्रपति के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने महिलाओं को लेकर कहना है कि महिलाएं में प्रतिभा और काबिलियत की इस दुनिया में सबसे ज्यादा होती है।

इसके साथ ही क्लिंटन ने कमला हैरिस को लेकर कहा, “कमला हैरिस कांच की छत के दूसरी ओर अपना हाथ उठाकर शपथ ले रही हैं। वो संयुक्त राज्य अमेरिका की 47वें राष्ट्रपति बनने जा रही हैं,” अगर कमला हैरिस अमेरिका की राष्ट्रपति बनती हैं तो वह अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनेंगी। इसके साथ ही वह दुनिया के सबसे ताकतवर देश की भी कमान संभालेंगी।

श्रीलंका में पहली बार महिला को मिली थी कमान

दुनिया भर के 193 देशों में से 25 ऐसे देश हैं जिसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के रूप में महिलाएं कार्य कर रही हैं। सीआरएफ और महिला विदेश नीति कार्यक्रम के अनुसार यह रिपोर्ट जारी की गई है। वहीं दुनिया के 59 देशों में महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में हैं। दुनिया में महिलाओं के नेतृत्व की शुरुआत साल 1960 में श्रीलंका से हुई थी। सिरिमावो भंडारनायके पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। इसके बाद इंदिरा गांधी ने साल 1965 में भारत की प्रधानमंत्री बनी थीं।

दुनिया के 10 ऐसे देश हैं जहां महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं।

क्रम संख्यादेशनेताराष्ट्रपति / प्रधानमंत्री
1आइसलैंडहॉला टॉमसडोटीरराष्ट्रपति
2माल्टामिरियम स्पिटेरी डेबोनोराष्ट्रपति
3मोलदोवामैया सैंडूराष्ट्रपति
4लिथुआनियाइंग्रिडा शिमोनीटेप्रधानमंत्री
5भारतद्रौपदी मुर्मूराष्ट्रपति
6डेनमार्कमेटे फ्रेडरिक्सनप्रधानमंत्री
7थाईलैंडपैतोंगटार्न शिनावात्राप्रधानमंत्री
8इटलीजॉर्जिया मेलोनीप्रधानमंत्री
9इथियोपियासाहले-वर्क ज़ेवडेराष्ट्रपति
10जॉर्जियासलोमी ज़ौराबिचविलीराष्ट्रपति

जॉर्जिया मेलोनी पहली प्रधानमंत्री

भारत में तीसरी बार ऐसा हुआ है जब शीर्ष पद पर महिला आसीन हुईं हों। इससे पहले प्रतिभा देवी पाटिल भारत की राष्ट्रपति रह चुकी हैं। जबकि इंदिरा गांधी भारत की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं।

दुनिया की लोकप्रिय राजनीतिक नेताओं में से एक नाम इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का भी है। वो अक्टूबर 2022 से इटली के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर रही हैं। वो इस पद को संभालने वाली पहली महिला हैं।