SpaceX Crew Dragon: बोइंग विमान से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर पहुंचीं सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी अब इस साल संभव नहीं है। नासा ने बताया कि अब फरवरी 2025 में दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के पृथ्वी पर लौटने की उम्मीद है। नासा ने इस काम के लिए स्पेस एक्स के ड्रेगन क्रू कैप्सूल को चुना है। इस कैप्सूल को बनने के बाद से 46 बार लॉन्च किया जा चुका है।
अब इस ड्रैगन कैप्सूल की बात की जाए तो इसने करीब 42 बार स्पेस स्टेशन की यात्रा की है। वहीं सात लोग इसके अंदर बैठ सकते हैं। यह दुनिया का पहला प्राइवेट स्पेसक्राफ्ट है। यह लगातार स्पेस स्टेशन पर एस्ट्रोनॉट्स और कार्गो को लेकर आता-जाता रहा है। 7700 किलो का इसका वजन है। यह उस समय है जब वह खाली होता है।
स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल की खासियत
यह कार्गो और एस्ट्रोनॉट्स के साथ में लॉन्च किया जाता है तो इसका वजन करीब 12,500 किलो तक पहुंच जाता है। अब अगर किसी आर्बिट में इसके वजन ले जाने की बात करें तो यह छह हजार किलो तक का वजन लेकर जा सकता है। यह स्पेश स्टेशन तक 3307 किलो वजन पहुंचा सकता है। इतना ही नहीं यह उतना ही वजन वापस ला सकता है। ज्यादातर इसमें दो से चार ही एस्ट्रोनॉट्स बैठते हैं।
अंतरिक्ष में इस वजह से फंसी हैं सुनीता विलियम्स, लौटने के सवाल पर जानिए NASA ने क्या कहा?
अगर कोई आपात स्थिति है तो इसमें सात एस्ट्रोनॉट्स के बैठने का भी इंतजाम किया जा सकता है। स्पेसएक्स क्रू ड्रेगन अपने दम पर ही उड़ान भरे तो यह निचली ऑर्बिट में करीब 10 दिन तक रह सकता है। वहीं इसमें एक खास बात यह है कि इसमें स्पेश स्टेशन को लगा दिया जाए तो यह 210 दिनों तक स्पेस में रह सकता है। ड्रैगन क्रू कैप्सल की और भी कई सारी खासियत हैं। इसकी ऊंचाई 15 फीट है। लेकिन अगर इसके नीचे प्रोपल्शन सिस्टम को मिला लिया जाए तो इसकी ऊंचाई करीब 26.7 फीट होती है। कैप्सूल की चौड़ाई 12 फीट है। अब तक टोटल 12 ड्रैगन कैप्सूल को बनाया जा चुका है।
सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में फंसी
बता दें कि भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पूर्व सैन्य परीक्षण पायलट हैं और काफी एक्सपीरिसंड है। दोनों यात्री बोइंग स्टारलाइनर की सवारी करने वाले पहले पायलट थे। उन्होंने 5 जून को महज आठ दिनों के लिए आईएसएस के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन बोइंग विमान के प्रपल्शन सिस्टम में खराबी आ गई। इसी वजह से वह बीते कुछ दिनों से स्पेस में ही फंसे हुए हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी कैप्सूल को सही नहीं किया जा सका है। इसी के बाद में अब स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन को चुना गया है।
