Pager Blast in Lebanon: लेबनान और सीरिया में हिजबुल्लाह पर अब तक का सबसे बड़ा हमला हुआ है। इस सीरियल ब्लास्ट में करीब 8 लोगों की जान चली गई और तकरीबन 2800 लोग घायल हुए हैं। ये विस्फोट पेजर से किए गए हैं। पेजर हमले के बाद में हिजबुल्लाह की तरफ से जो बयान सामने आया है। उसमें इजरायल को दोषी बताया गया है। ऐसे में अब सभी के मन में एक ही सवाल आता है कि पेजर क्या होता है और यह कैसे काम करता है। पेजर को हैक भी किया जा सकता है।

पेजर एक ऐसा डिवाइस है जिसका इस्तेमाल मैसेज सेंड करने और रिसीव करने के लिए किया जाता है। 1990 के दशक के आखिर और 2000 के दशक की शुरुआत में फोन का युग आने से पहले पेजर का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता था। इसका इस्तेमाल खासकर डॉक्टर, बिजनेसमैन और इमरजेंसी सेवाओं के प्रोफेशनल्स द्वारा किया जाता था क्योंकि यह भरोसेमंद माना जाता था।

पेजर के काम करने का तरीका?

अब हम पेजर के काम करने की बात करें तो यह रेडियो फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल करता है। जब किसी को मैसेज भेजना होता है तो पेजर नेटवर्क उस मैसेज को सेंड करता है, जिसे पेजर डिवाइस रिसीव करता है। जब कोई संदेश आता है तो यह बीप या बाइब्रेट करता है। इसीलिए इसे बीपर और ब्लीपर भी कहा जाता है।

Lebanon Pager Explosion: लेबनान में पेजर में सीरियल धमाके, 8 की मौत, ईरान के राजदूत समेत 2750 घायल

इसमें किसी भी तरह के इंटरनेट और कॉलिंग की भी जरूरत नहीं पड़ती है। यह पहाड़ी इलाकों या दूर दराज के क्षेत्रों में ज्यादा फायदेमंद होते हैं। मोबाइल फोन के नेटवर्क वीक होने वाली जगहों पर भी पेजर काफी भरोसेमंद डिवाइस था। पेजर भी कोई एक तरह का नहीं होता है बल्कि यह भी तीन तरह का होता है। इसमें पहले आता है वन वे पेजर। वनवे पेजर में केवल मैसेज को रिसीव किया जा सकता है। दूसरे नंबर पर टू वे पेजर आता है। इसमें मैसेज रिसीव करने के साथ-साथ सेंड भी कर सकते हैं। फिर आखिरी वॉयस पेजर का नाम शामिल है। इसमें वॉयस मैसेज को रिकॉर्ड किए जाते हैं।

इसके इस्तेमाल में गिरावट की वजह

पेजर का इस्तेमाल पहले काफी किया जाता था। हालांकि, जब से मोबाइल फोन आने शुरू हो गए हैं तब से पेजर का इस्तेमाल काफी कम हो गया है। मोबाइल फोन वॉयस कॉल, टेक्स्ट मैसेज और इंटरनेट एक्सेस समेत ज्यादा से ज्यादा सुविधा देते हैं। इसके बावजूद अभी भी पेजर का इस्तेमाल कुछ खास जगहों पर किया जाता है। इसमें स्वास्थ्य सेवा और आपातकालीन सेवाएं शामिल हैं। इनकी बैटरी काफी लंबी टाइम तक चलती है।

लेबनान में सिलसिलेवार धमाके

पेजर फटने का सिलसिला सिर्फ दक्षिणी लेबनान के बेरुत में ही नहीं हुआ बल्कि सीरिया की राजधानी दमिश्क में भी हुए। हालांकि इनका निशाना हिजबुल्लाह लड़ाके ही थे। बताया जाता है कि दोनों ही जगहों पर एक ही समय एक ही तरीके से विस्फोट हुआ। हिजबुल्लाह ने कहा कि वह इस हमले के लिए दुश्मन इजराइल को जिम्मेदार मानता है।

हालांकि, इजरायल ने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबियाद ने पुष्टि की है कि देशभर में हुए विस्फोट में सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं और ज्यादातर लोगों के हाथों में चोटें आई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। हेल्थ वर्कर्स को मदद के लिए तत्काल अपने हॉस्पिटलों में जाने के लिए कह दिया गया है।