Elon Musk News: एलन मस्क कई देशों की घटती हुई जनसंख्या पर अपनी चिंता व्यक्त कर चुके हैं। वह लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने की सलाह देते हैं। एक बार उन्होंने बयान दिया था कि दुनिया के ज्यादातर अमीर लोगों के एक से अधिक बच्चे नहीं हैं। आइए जानते हैं अमेरिका के उन अरबपतियों के बारे में जिनके पास मस्क से अधिक बच्चे हैं….
इस लिस्ट में पहले नंबर पर अमेरिका की मेलेलुका (Melaleuca) कंपनी के संस्थापक और सीईओ फ्रैंक वेंडरस्लूट नाम आता है। उनके कुल 14 बच्चे हैं। उन्होंने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी से 6 बच्चे हैं और दूसरी पत्नी से 8 बच्चे हैं। वेंडरस्लूट की कुल संपत्ति 3 बिलियन डॉलर है।
दूसरे नंबर पर फारिस विल्क्स का नाम आता है। उनके पास 11 बच्चे हैं और करीब 1.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। वह खुद के बनाए हुए चर्च में पादरी भी है। इसके बाद तीसरे नंबर पर वर्कडे और पीपलसॉफ्ट के संस्थापक डेविड डफिल्ड और उनकी पत्नी चेरिल का नाम आता है। उनके 10 बच्चे हैं (जिसमें से पांच बच्चों को उन्होंने गोद लिया है।) डफिल्ड के पास 9.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।
चौथे नंबर पर अमेरिकी बिलेनियर मयेस और उनकी पत्नी विकी है। उनके 10 बच्चे हैं। मयेस और उनके उनके परिवार के पास 1.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। पांचवें नंबर पर ट्रियन फंड मैनेजमेंट के संस्थापक और इन्वेस्टर नेल्सन पेल्ट्ज का नाम आता है, जिनके 10 बच्चे हैं और उनकी संपत्ति करीब 1.6 बिलियन डॉलर है। छठवें नंबर पर बेस्ट बाय के संस्थापक और सीईओ रिचर्ड शुल्जे का नाम आता है। उनके 10 बच्चे हैं और कुल संपत्ति 3.8 बिलियन डॉलर है।
सातवें नंबर पर नाम आता है दुनिया की प्रसिद्ध कोरियर कंपनी फेडएक्स के चेयरमैन और सीईओ फ्रेडरिक स्मिथ का, जिनके 10 बच्चे हैं। उन्होंने दो शादियां की हैं। स्मिथ की कुल संपत्ति 5.1 बिलियन डॉलर है।
इसमें आठवें पायदान पर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क हैं, जिन्होंने तीन महिलाओं के साथ मिलकर नौ बच्चों को जन्म दिया है। बता दें, मस्क का 10 वां बच्चा भी था जो की नवजात ही खत्म हो गया था।