अमेरिका के वित्त विभाग ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी की संपत्तियों का मैनेजमेंट करने के आरोप में न्यूयॉर्क की एक कंपनी पर जुर्माना लगाया है। विभाग ने पुतिन के करीबी उद्योगपति ओलेग देरिपस्का (Oleg Deripaska) की आलीशान रियल एस्टेट संपत्तियों का प्रबंधन करके पाबंदियों का उल्लंघन करने के आरोप में न्यूयॉर्क में स्थित एक कंपनी पर 71 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है।
वित्त विभाग के विदेशी संपत्तियां नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने कहा कि ग्रेसटाउन इंक नामक संपत्ति प्रबंधन कंपनी को देरिपस्का के स्वामित्व वाली एक कंपनी की ओर से अप्रैल 2018 से मई 2024 के बीच 24 बार भुगतान के जरिये कुल 31,250 अमेरिकी डॉलर की राशि हासिल हुई। ओएफएसी ने कहा कि उसने ग्रेसटाउन को नोटिस जारी कर कहा था कि देरिपस्का के साथ लेनदेन पर प्रतिबंध हैलेकिन कंपनी लेनदेन करती रही।
अमेरिका ने पुतिन के करीबी की कंपनी पर ठोंक दिया 71 लाख डॉलर का जुर्माना
देरिपस्का 2018 से आर्थिक पाबंदियों का सामना कर रहे हैं जब वित्त मंत्रालय ने उन पर वरिष्ठ रूसी अधिकारियों के इशारे पर काम करने और रूस के ऊर्जा क्षेत्र में कारोबार करने का आरोप लगाया था। इसके बाद अमेरिका में उनकी संपत्तियों पर रोक लगा दी गई थी। इसके अलावा अमेरिकी नागरिक और कंपनियां भी पाबंदियों के तहत देरिपस्का के साथ कामकाज नहीं कर सकतीं।
पढ़ें- H1-B Visa आवेदकों की जांच प्रक्रिया सख्त
2022 के न्याय विभाग के दस्तावेज के मुताबिक, ग्रेसटाउन इंक ब्रिटेन के व्यवसायी ग्राहम बोनहम-कार्टर से जुड़ी है। जिन्हें अक्टूबर 2022 में डेरीपस्का पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने की साजिश के साथ-साथ देरिपस्का की अमेरिकी संपत्तियों की फंडिंग से जुड़ी धोखाधड़ी के लिए गिरफ्तार किया गया था।
देरिपस्का पर 2018 से आर्थिक प्रतिबंध लगे हुए हैं जब वित्त मंत्रालय ने उन पर एक वरिष्ठ रूसी अधिकारी के लिए काम करने और रूसी अर्थव्यवस्था के ऊर्जा क्षेत्र में काम करने का आरोप लगाया था। अमेरिकी क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाली उनकी सभी संपत्तियों को जब्त कर लिया गया है और अमेरिकी लोगों और फर्मों को देरिपस्का, उनकी संपत्तियों और संपत्तियों में उनके हितों से संबंधित लेन-देन करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
पढ़ें- ट्रंप टैरिफ के साये में पुतिन की यात्रा पर दुनिया की निगाहें
