Trump Picks Mike Waltz For NSA: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद में डोनाल्ड ट्रंप धीरे-धीरे अपनी टीम को विस्तार देने में लगे हुए हैं। उन्होंने सोमवार को फ्लोरिडा के कांग्रेस सदस्य और इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष माइक वाल्ट्ज को अपना नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसएस बनाया है। माइक वाल्ट्ज चीन के कट्टर आलोचक माने जाते हैं। चीन के प्रति आक्रामक होने के अलावा वाल्ट्ज भारत के साथ गहरे संबंधों के भी हिमायती हैं।

माइक वाल्ट्ज कई मौकों पर चीन की भी जमकर आलोचना करते रहे हैं। इसमें कोरोना वायरस की उत्पत्ति और उइगर मुस्लिम आबादी के साथ चल रहे जुल्मों में शामिल होने की वजह से बीजिंग में 2022 शीतकालीन ओलंपिक का अमेरिकी बहिष्कार करने की अपील की थी। माइक वाल्ट्ज रिपब्लिक पार्टी के चाइना टॉस्क फोर्स में भी शामिल हैं। इतना ही नहीं इन सब के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार की जिम्मेदारी को संभालने के बाद वाल्ट्ज के सामने कई सारी चुनौतियां भी होंगी। इसमें दुनिया रूस-यूक्रेन युद्ध और इजरायल-ईरान संघर्ष से निपटना भी शामिल है।

आज की ताजा खबर

कौन हैं माइक वाल्ट्ज

माइक वाल्ट्ज रिटायर्ड आर्मी नेशनल गार्ड हैं। वह फ्लोरिडा के बॉयटन में जन्मे थे। वाल्ट्ज के पिता और दादा दोनों ही नौसेना प्रमुख के रूप में सेवा कर चुके हैं। उन्होंने एक नहीं बल्कि तीन बार कांग्रेस में फ्लोरिडा का प्रतिनिधित्व किया है। वह हाउस सशस्त्र सेवा उपसमिति के अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा, माइक वाल्ट्ज हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के सदस्य भी रहे हैं।

Donald Trump के फिर अमेरिकी राष्ट्रपति बनने से भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा

रक्षा और सुरक्षा पर वाल्ट्ज के विचार कई बार ट्रंप की विदेश नीति से मेल भी खाते हैं। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध पर उन्होंने यूरोप से यूक्रेन के लिए अपनी मदद को बढ़ाने का आग्रह किया था। उन्होंने 2021 में अफगानिस्तान से बाइडेन प्रशासन की वापसी की भी कड़ी आलोचना की थी।

मार-ए-लागो में ट्रंप ने जमाया डेरा

बता दें कि ट्रंप मंगलवार को अपनी जीत के बाद से ही मार-ए-लागो में डेरा जमाए हुए हैं। यहां वे अपने करीबी लोगों, प्रशासन के उम्मीदवारों और संक्रमण टीम के साथ बैठकें कर रहे हैं, ताकि अपने दूसरे कार्यकाल के एजेंडे को तैयार कर सकें और अपने कर्मचारियों का गठन कर सकें। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, अटॉर्नी जनरल, सीआईए निदेशक, व्हाइट हाउस के वकील और रक्षा, राज्य और होमलैंड सुरक्षा के सचिव ट्रंप की पहली प्राथमिकताएं हैं।