US Tariffs on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगाए गए टैरिफ लागू हो गए हैं। ये टैरिफ 90 से ज्यादा देशों पर लगाए गए हैं। ट्रंप ने Truth Social पर लिखा- “आधी रात हो गई! अरबों डॉलर के टैरिफ अब अमेरिका में आ रहे हैं।” अमेरिका द्वारा भारत के उत्पादों पर लगाया गया 25% टैरिफ भी 7 अगस्त से लागू हो गया है।
25% जो एडिशनल टैरिफ है वह 27 अगस्त से लागू होगा। डोनाल्ड ट्रंप पिछले कुछ महीनो में टैरिफ को लेकर दुनिया भर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। विशेषकर भारत के मामले में, जहां उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहतर संबंध माने जाते हैं वहां उन्होंने 50% टैरिफ लगा दिया है।
अमेरिका ने इसके पीछे वजह भारत के द्वारा रूस से तेल खरीदने को बताया है जबकि खुद अमेरिका रूस से कई तरह के उत्पाद खरीदता है लेकिन ट्रंप को यह बिलकुल नजर नहीं आता।
‘अभी सिर्फ 8 घंटे हुए हैं…’; क्या भारत के खिलाफ और सख्त रुख अपनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप?
सेमीकंडक्टर्स पर भी टेढ़ी नजर
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी घोषणा की है कि अमेरिका में आयातित सेमीकंडक्टरों पर लगभग 100% का टैरिफ लगाया जाएगा लेकिन यह टैरिफ उन कंपनियों पर लागू नहीं होगा जो पहले से ही अमेरिका में सेमीकंडक्टर बना रही हैं या उन्होंने ऐसा करने की बात कही है।
आइए, देखते हैं कि अमेरिका के द्वारा लागू की गई नई दरों के बाद किस देश पर कितना टैरिफ लगेगा?
| देश | टैरिफ (%) |
| अफ़ग़ानिस्तान | 15% |
| अलजीरिया | 30% |
| अंगोला | 15% |
| बांग्लादेश | 20% |
| बोलीविया | 15% |
| बोस्निया और हर्जेगोविना | 30% |
| बोत्सवाना | 15% |
| ब्राज़ील | 10% |
| ब्रुनेई | 25% |
| कंबोडिया | 19% |
| कैमरून | 15% |
| Chad | 15% |
| कोस्टा रिका | 15% |
| कोटे डी आइवर | 15% |
| कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य | 15% |
| इक्वेडोर | 15% |
| यूरोपीय संघ | 0%–15% |
| इक्वेटोरियल गिनी | 15% |
| फ़ॉकलैंड द्वीप समूह | 10% |
| फिजी | 15% |
| घाना | 15% |
| गुयाना | 15% |
| आइसलैंड | 15% |
| भारत | 25% |
| इंडोनेशिया | 19% |
| इराक | 35% |
| इज़राइल | 15% |
| जापान | 15% |
| जॉर्डन | 15% |
| कजाखस्तान | 25% |
| लाओस | 40% |
| लिसोटो | 15% |
| लीबिया | 30% |
| लिकटेंस्टाइन | 15% |
| मेडागास्कर | 15% |
| मलावी | 15% |
| मलेशिया | 19% |
| मॉरीशस | 15% |
| मोलदोवा | 25% |
| मोज़ाम्बिक | 15% |
| म्यांमार (बर्मा) | 40% |
| नामीबिया | 15% |
| नाउरू | 15% |
| न्यूज़ीलैंड | 15% |
| निकारागुआ | 18% |
| नाइजीरिया | 15% |
| उत्तर मैसेडोनिया | 15% |
| नॉर्वे | 15% |
| पाकिस्तान | 19% |
| पापुआ न्यू गिनी | 15% |
| फिलीपींस | 19% |
| सर्बिया | 35% |
| दक्षिण अफ्रीका | 30% |
| दक्षिण कोरिया | 15% |
| श्रीलंका | 20% |
| स्विट्ज़रलैंड | 39% |
| सीरिया | 41% |
| ताइवान | 20% |
| थाईलैंड | 19% |
| त्रिनिदाद और टोबैगो | 15% |
| ट्यूनीशिया | 25% |
| टर्की | 15% |
| युगांडा | 15% |
| यूनाइटेड किंगडम | 10% |
| वानुअतु | 15% |
| वेनेज़ुएला | 15% |
| वियतनाम | 20% |
| जाम्बिया | 15% |
| ज़िम्बाब्वे | 15% |
ट्रेड डील को लेकर अटकी बातचीत
बताना होगा कि ट्रंप बढ़े हुए टैरिफ को लेकर ऐलान ऐसे वक्त में कर रहे हैं, जब दोनों देशों के बीच ट्रेड डील को लेकर लगातार बातचीत चल रही है लेकिन ट्रंप चाहते हैं कि भारत ट्रेड डील उनकी शर्तों पर करे। ट्रंप चाहते हैं कि भारत अपने कृषि और डेयरी बाजार को अमेरिका के लिए खोल दे और इसमें उसकी मनमानी चले लेकिन भारत इसके लिए बिलकुल भी तैयार नहीं है। ऐसे में सवाल यह है कि ट्रेड डील सिरे चढ़ पाएगी या नहीं?
