साल 2021 में अमेरिका के जाने के बाद तालिबान ने पूरी तरह से अफगानिस्तान में अपना कब्जा जमा रखा है, जहां महिलाओं के लिए कड़े और अमानवीय प्रतिबंध लगे हैं। इस बीच एक अमेरिकी पोर्न एक्ट्रेस तालिबानी शासन की अनुमति न मिलने के बावजूद अचानक अफगानिस्तान पहुंच गईं उन्होंने वहां की अपनी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।
बता दें कि तालिबान में 2021 में सत्ता पर काबिज होने के बाद तालिबान ने महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे। वहीं अमेरिका ने अपने नागरिकों को अफगानिस्तान के किसी भी दौरे पर न जाने की सलाह दी है। इस बीच पोर्न स्टार अफगानिस्तान के हेरात शहर पहुंच गई।
कौन है वो एडल्ट एक्ट्रेस?
एडल्ट एक्टर का नाम व्हिटनी राइट है। ये वही हैं, जो कि पिछले साल ईरान की यात्रा पर गई थी, जिस दौरान काफी विवाद हुआ था, क्योंकि वहां महिलाओं के खिलाफ जुर्म को लेकर हंगामा जारी था। वहां अधिकारियों ने महिलाओं पर शिकंजा कसा रखा था। व्हिटनी राइट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तालिबान नियंत्रित अफगानिस्तान की अपनी यात्रा की तस्वीरें पोस्ट की थीं।
एक्ट्रेस ने जो फोटो शेयर किया है, उसमें रनवे पर राष्ट्रीय एयरलाइन एरियाना का विमान, पश्चिमी शहर हेरात की टाइल वाली छत, सुपरमार्केट के सामान और वाहन दिखाई दे रहे हैं। राइट उन तस्वीरों में नहीं दिखाई दी हैं।
तालिबान के लौटने के बाद भारत-अफगानिस्तान के व्यापार में बड़ा शिफ्ट, आंकड़ें जान रह जाएंगे हैरान
पर्यटकों को लेकर उत्सुक है तालिबान
हालांकि, तालिबान की ओर से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। बता दें कि तालिबान पर्यटकों को आकर्षित करने और देश के एक अलग पहलू को बढ़ावा देने के लिए उत्सुक है।
बता दें कि एक्ट्रेस मूल रूप से ओक्लाहोमा सिटी की है और एक अमेरिकी नागरिक है। राइट को अफगानिस्तान में प्रवेश करने के लिए वीजा की आवश्यकता होगी, लेकिन अमेरिका में कोई भी अफगान दूतावास या वाणिज्य दूतावास कार्यरत नहीं है। तालिबान से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।