अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जाने से पहले अपने कई नजदीकियों को माफी देकर एक तरह से उनका शुक्रिया अदा किया, लेकिन इन सभी में सबसे अनूठा मामला fox news की होस्ट जज जीनिन पिरो के पूर्व पति को दी गई माफी का रहा। अपना कार्यकाल खत्म होने से चंद लम्हे पहले ट्रम्प ने होस्ट जज पूर्व पति को धोखाधड़ी के मामले में माफी दे दी। जीनिन के पूर्व पति अलबर्ट पिरो पर 1.2 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप है। उन्हें धोखाधड़ी और टैक्स इवेजन के मामले में सजा सुनाई गई थी।
ट्रम्प का आदेश व्हाइट हाउस के स्टाफ को भी हैरत में डालने वाला रहा। उनके फ्लोरिडा पहुंचने के चंद मिनट बाद व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेट्री ने इस आशय की घोषणा की। तब उनका कार्यकाल लगभग खत्म होने ही वाला था। जब यह आदेश आया, व्हाइट हाउस का तत्कालीन स्टाफ अपना कामकाज समेट रहा था। ट्रम्प का कार्यकाल खत्म होने से पहले यह आदेश अमल में आ जाए, इसके लिए उनके पूर्व स्टाफ ने युद्द स्तर पर काम किया।
कयास लगाए जा रहे थे कि 6 अगस्त को भड़की हिंसा के मामले में ट्रम्प खुद को माफी दे सकते हैं। व्हाइट हाउस में बिताई अपनी आखिरी रात में उन्होंने माफीनामे साइन करने का काम प्रमुख तौर पर किया। उन्होंने अपने व परिवार के लिए कोई माफीनामा साइन नहीं किया, लेकिन अपने नजदीकी रहे लोगों जैसे राजनीतिक सलाहकार स्टीव बेनोन, फंडरेजर एलिओट ब्राउडी के अलावा रेपर लिल वेन और कॉडक ब्लैक को माफी दी। बुधवार सुबह को जो लिस्ट आई उसमें अपने पूर्व पति का नाम न होने से होस्ट जज जीनिन को झटका लगा। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आखिरी क्षणों में इसके लिए लाबिंग की।
जीनिन पिरो फॉक्स न्यूज की हाइएस्ट रेटेड वीकेंड जज हैं। टीवी पर वह अक्सर ट्रम्प का बचाव करते हुए दिखाई दी हैं। उनके विरोधियों पर वह तीखे हमले बोलती रही हैं। डेमोक्रेट्स की देशभक्ति पर तीखे सवाल दागने के लिए उन्हें फॉक्स न्यूज से सस्पेंड कर दिया गया था। तब जीनिन ने कांग्रेस के मुस्लिम सदस्य ओमर की हिजाब पहनने के लिए तीखी आलोचना की थी। 2019 में ट्रम्प ने दखल देकर जीनिन की चैनल में वापसी कराई थी।

