राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली कर्क की बुधवार को गोली मार हत्या कर दी गई। अब जांच एजेंसी एफबीआई ने एक वीडियो जारी किया है। उस वीडियो में संदिग्ध हमलावर दिखाई दे रहा है, वो एक छत पर भागता हुआ दिख रहा है, फिर नीचे उतर फरार हो जाता है। इस वीडियो के आधार पर जांच एजेंसी उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है, उस पर इनाम भी रख दिया गया है।
चार्ली को मारने वाले की तस्वीर
बुधवार को चार्ली कर्क की हत्या में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया था, लेकिन कई घंटों की पूछताछ के बाद उसे रिहा कर दिया गया है। अब जांच एजेंसी आम लोगों से मदद मांग रही है, संदिग्ध हमलावर के कई वीडियो जारी कर रही है। लेकिन अभी तक आरोपी पकड़ा नहीं गया है, उसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
बता दें, चार्ली कर्क ऊताह वैली यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे, तभी उनके गले में गोली मार दी गई। हमले के तुरंत बाद जांच तेज कर दी गई। एफबीआई ने इस बात की पुष्टि की कि चार्ली कर्क की हत्या में इस्तेमाल की गई राइफल बरामद कर ली गई है। एफबीआई के विशेष एजेंट रॉबर्ट बोहल्स ने बताया कि यह हथियार एक हाई पावर्ड वाली बोल्ट-एक्शन राइफल है। बोहल्स ने एक मीडिया ब्रीफिंग में बताया, “हमें लगता है कि हमने वह हथियार बरामद कर लिया है जिसका इस्तेमाल गोलीबारी में किया गया था।”
कौन थे चार्ली कर्क?
चार्ली कर्क को राष्ट्रपति ट्रंप का करीबी माना जाता था, जिस अमेरिका ग्रेट की बात की जा रही थी, उसका सबसे ज्यादा जिक्र कर्क ने ही किया था। काफी उम्र में उन्होंने एक किताब भी लिख दी थी जो न्यूयॉर्क की बेस्ट सेलर साबित हुई। 2021 में कर्क की शादी हुई थी और वे सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय रहते थे, अपने बच्चों और पत्नी के साथ उनकी कई तस्वीरें थीं। कर्क अपने विचारों को लेकर काफी मुखर थे और दक्षिणपंथी माने जाते थे।
ये भी पढ़ें- ट्रंप के करीबी चार्ली कर्क की हत्या