मैक्सिकन रैपर डैन सुर अपने अजीबो-गरीब लाइफस्टाइल के लिए चर्चा में हैं। उन्होंने नए गेटअप के लिए अपने बालों को कटवा लिया है। रैपर ने अपने माथों पर सोने की जंजीरों को लगवा लिया है। इसके लिए वो बेहद कठिन सर्जरी से भी गुजरे हैं। अब उनके चेहरे के आसपास गोल्डन चेन लटकती नजर आ रही है। सोशल मीडिया में उनके नए लुक की काफी चर्चा हो रही है।

मीडिया खबरों के अनुसार वो इस साल की शुरुआत में ही इस लुक के लिए सर्जिकल प्रक्रिया से गुजरे थे। उनकी सर्जरी पूरी तरह से सफल रही। डेली मेल से बात करते हुए रैपर ने कहा कि मैं बालों को कलर नहीं करना चाहता था। मैं उसकी जगह पर कुछ नया करने की सोच रहा था, तभी ये आइडिया मेरे दिमाग में आया। इसके लिए डॉक्टरों ने सबसे पहले सारे बाल हटा दिए, फिर उसकी जगह पर हुक लगा दिया। ये सारी जंजीरे उसी से लटकी हुई है।

https://youtu.be/e6O801v9kEg

प्लास्टिक सर्जन डॉ फ्रैंक एगुलो के अनुसार, यह एक बहुत ही असामान्य प्रक्रिया है जिसमें अत्यधिक जोखिम होता है साथ ही उन्होंने कहा कि यह सुरक्षित नहीं है और उन्होंने चिंता जताया है कि अन्य लोग भी इससे प्रेरित होकर ऐसे विकल्प की तरफ न ध्यान दें। सोशल मीडिया में लोग तरह-तरह के चर्चे कर रहे हैं। कुछ लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या यह सही है तो कुछ उनसे पूछ रहे कि आप अपनी दांतों को कैसे साफ करते हैं?

हालांकि रैपर ने कहा है कि ये दुनियाभर में अपने आप का पहला ट्रांसप्लांट है। जिसमें बालों की जगह चेन को लगाया गया है। बताते चलें कि उन्होंने अपने दांतों को भी गोल्डन कलर का करवा लिया है। रैपर डैन सुर ने आशा व्यक्त किया है कि अन्य लोग उनसे प्रेरित नहीं होंगे। क्योंकि बाल की जगह सोने की चेन को रखना काफी कष्टदायक है।