श्रीलंका की नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने एवं श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में रविवार को 28 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया जो इस महीने इस तरह की यह चौथी घटना है।
मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक गोपीनाथ ने बताया कि पुडुकोट्टई, पंबन और तूतीकोरिन से ताल्लुक रखने वाले इन मछुआरों को कंगेसंतुरई तट ले जाया गया।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ऐसी गिरफ्तारियां रोकने के लिए स्थाई हल तलाशने के तहत समुचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया था और गिरफ्तार भारतीय मछुआरों एवं जब्त नौकाओं की रिहाई के लिए केंद्र से दखल की मांग की थी।