Sri Lanka Church Bomb Blast : श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 6 घंटों में सिलसिलेवार 8 धमाकों से देश थर्रा गया है। हमले में 3 भारतीय नागरिकों समेत 207 लोगों के मारे जाने की खबर है। चीन के भी दो लोगों के मारे जाने की खबर है। दुनियाभर की मशहूर हस्तियों ने धमाकों की निंदा की है।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने रविवार को ईस्टर के मौके पर श्रीलंका के गिरजाघरों और होटलों में हुए विस्फोटों को ‘भयावह’ करार दिया। ब्रिटिश प्रधानमंत्री मे ने ट्वीट किया, ‘श्रीलंका में गिरजाघरों और होटलों पर हिंसक कार्रवाई वाकई भयावह है और मेरी संवेदना इस त्रासद समय में प्रभावित लोगों के प्रति है। ‘ उन्होंने लिखा, ‘हमें यह सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होना होगा कि कभी किसी को अपने धर्म का पालन भय के साये में न करना पड़े।’
फिल्मकार शेखर कपूर ने कहा कि आतंकवाद पूरी दुनिया के लिये खतरा है। इससे पहले सातवां धमाका हुआ था, जिसमें 2 लोगों की मौत हुई है। इस तरह कोलंबो में आज अभी तक 8 धमाके हो चुके हैं। 6 धमाके सिलसिलेवार सुबह 8.45 बजे के करीब हुए थे, वहीं सातवां और आठवां धमाका दोपहर के वक्त हुआ है। सुबह के समय सीरियल धमाके 3 होटलों और 3 चर्च में हुए। धमाके कोलंबो के बड़े होटलों में हुए। ब्लास्ट की जो तस्वीरें सामने आयी है, उससे देख यह लग रहा है कि काफी तीव्रता वाले धमाके थे। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस जांच में जुटी है।
खबर के अनुसार, चर्च में ये धमाके उस वक्त हुए जब लोग ईस्टर की प्रार्थना के लिए जमा हुए थे। पुलिस प्रवक्ता रूवन गुनासेकेरा ने बताया कि यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार आठ बजकर 45 मिनट पर ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान हुआ। उन्होंने बताया कि इनमें से एक विस्फोट कोलंबो के कोचचीकाडे के सेंट एंथनी गिरजाघर में हुआ।अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आयी है कि इनके पीछे किसका हाथ है।
बम धमाके जिन होटलों में हुए उनमें होटल शंग-रीला, होटल किंग्सबरी, होटल सिनेमन में हुए। वहीं श्रीलंका में हुए बम धमाकों पर भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी ट्वीट किया और कहा कि हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद गोवा में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। गोवा के आईजी जसपाल सिंह ने कहा सभी पुलिस प्रमुखों को अलर्ट रहने को कहा गया है। राज्य में चर्चों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
संयुक्त राष्ट्र ने श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए 8 सिलसिलेवार बम धमाकों की निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतेरेस प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक ने उनका बयान जारी किया। गुतेरेस ने कहा, 'श्रीलंका में ईस्टर के अवसर पर रविवार को चर्च और होटलों में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों से काफी व्यथित हैं।'
श्रीलंका के ईस्टर में सेनेमल होटल में विस्फोट से पहले आत्मघाती हमलावर ब्रेकफास्ट बफे की लाइन में आराम से खड़ा था। होटल के मैनेजर ने बताया हमलावर ने खुद को मोहम्मद आजम मोहम्मद के नाम से रजिस्टर्ड करा रखा था।
deleting_message
अमेरिका के राष्ट्रपति ने गलती श्रीलंका में सिलसिलेवार बम धमाकों में 13.8 करोड़ लोगों के मारे जाने संबंधी ट्वीट कर दिया। उस समय 138 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इससे पहले ट्विवर लोगों ने ट्रंप के ट्वीट को लेकर उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।
श्रीलंका में हुए धमाकों में दो चीनी नागरिकों के मारे जाने की खबर है। श्रीलंका में चीनी दूतावास की तरफ से हमले में मारे गए अपने नागरिकों की संख्या पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले चार चीनी नागरिकों के घायल होने की खबर आई थी।
दुनियाभर की मशहूर हस्तियों ने श्रीलंका में रविवार को हुए बम धमाकों की निंदा करते हुए त्वरित कार्रवाई करने और शांति बनाए रखने की अपील की। बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स जैकलीन फर्नांडिज ने हमले पर दुख जताते हुए कहा, 'हिंसा प्रतिक्रियाओं को चक्र है और इसे रोकने का समय आ गया है।' फिल्मकार शेखर कपूर ने कहा कि आतंकवाद पूरी दुनिया के लिये खतरा है। इसके अलावा पाकिस्तानी अभिनेता-गायक अली जफर, अमेरिकी पॉप गायक मारिया कैरी, दक्षिणी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और राजनीतिक नेता कमल हसन, अभिषेक बच्चन, आर माधवन, अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा , उर्मिला मातोंडकर, प्रकाश राज, विक्की कौशल, स्वरा भास्कर, बमन ईरानी दक्षिण भारतीय अभिनेता सिद्धार्थ और टीवी अभिनेता करण टेकर समेत कई हस्तियों ने हमलों की निंदा करते हुए शांति बनाए रखने की अपील की।
स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सोमवार और मंगलवार को सरकारी स्कूलों को बंद करने की घोषणा कर दी गई है। डेली न्यूज की खबर के मुताबिक, इन विस्फोटों को देखते हुए भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दंगा पुलिस और विशेष कार्य बल समेत अतिरिक्त सुरक्षा बल को हवाईअड्डे के पास तैनात कर दिया गया है।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने रविवार को ईस्टर के मौके पर श्रीलंका के गिरजाघरों और होटलों में हुए विस्फोटों को ‘भयावह’ करार दिया। इन विस्फोटों में कम से कम नौ विदेशियों समेत 160 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री मे ने ट्वीट किया, 'श्रीलंका में गिरजाघरों और होटलों पर हिंसक कार्रवाई वाकई भयावह है और मेरी संवेदना इस त्रासद समय में प्रभावित लोगों के प्रति है। ' उन्होंने लिखा, 'हमें यह सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होना होगा कि कभी किसी को अपने धर्म का पालन भय के साये में न करना पड़े।'
भारत ने श्रीलंका में रविवार को हुए सिलसिलेवार बम धमाके की कड़ी निंदा की और आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त वैश्विक कार्रवाई की मांग की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि भारत दुख की इस घड़ी में श्रीलंका की सरकार और वहां के लोगों की साथ खड़ा है। बयान में कहा गया है, 'श्रीलंका में आज सुबह कई स्थानों पर हुए सिलसिलेवार विस्फोट की हम कड़ी निंदा करते हैं। इस विस्फोट में कई लोग मारे गए हैं और घायल हुए हैं।' विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि हम श्रीलंका के हालात पर गहरी नजर रख रहे हैं।
श्रीलंका की सरकार ने देश में सिलसिलेवार बम विस्फोटों के बाद रात में कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कर्फ्यू शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। इस बीच, राजधानी में विभिन्न धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राष्ट्रपति के सचिव उदय आर सेनाविरत्ने की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि सरकार ने गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए सभी सोशल मीडिया मंचों को ब्लॉक करने का फैसला किया है।
श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार आठवें धमाके में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना है। पुलिस ने बताया कि 8वें धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति से टेलीफोन पर बातचीत की।
एएफपी न्यूज के हवाले से खबर आयी है कि श्रीलंका के पुलिस चीफ पुजुथ जयसुंदरा ने 10 दिन पहले एक खूफिया अलर्ट जारी कर आत्मघाती हमले की जानकारी दी थी। इस सूचना में यह भी बताया गया था कि हमला चर्च पर हो सकता है। वहीं एक विदेशी खूफिया एजेंसी ने दावा किया है कि नेशनल तौहीत जमात ने यह हमले किए हैं और आतंकियों के निशाने पर भारतीय उच्चायोग भी था। नेशनल तौहीत जमात श्रीलंका का एक कट्टर मुस्लिम संगठन है।
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आठवां धमाका होने की खबर है। इसके बाद श्रीलंका सरकार ने कोलंबो में सुबह 6 बजे तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया है।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ ईस्टर के दिन श्रीलंका से बड़ी दुखद खबर आई। मानवता के दुश्मनों को दुनिया के किसी भी हिस्से में सफल नहीं होने दिया जा सकता और आतंकवादी कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।’’
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो आज सुबह 6 सिलसिलेवार बम धमाकों से दहल गई। इन धमाकों में अभी तक 185 लोगों के मरने की खबर है, वहीं 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अब न्यूज एजेंसी एएफपी के हवाले से खबर आयी है कि कोलंबो में एक और धमाका हुआ है, जिसमें 2 लोगों की मौत हुई है।
श्रीलंका बम धमाकों में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। अब ताजा जानकारी के अनुसार यह आंकड़ा अब 185 तक पहुंच गया है और अभी इसके और बढ़ने की आशंका है।
श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 137 तक पहुंच गई है। अभी तक किसी आतंकी या विद्रोही संगठन ने इन धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है।
श्रीलंका में रविवार सुबह हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 129 हो गई है। वहीं 400 के करीब लोग घायल हुए हैं। इससे पहले बम धमाकों में मारे गए लोगों की संख्या 99 थी।
पुलिस प्रवक्ता रूवन गुनासेकेरा ने बताया कि यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार आठ बजकर 45 मिनट पर ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान गिरजाघरों में हुआ। पुलिस ने बताया कि हमले में तीन गिरजाघरों- कोलंबो के सेंट एंथनी, पश्चिमी तटीय शहर नेगेम्बो के सेंट सेबैस्टियन चर्च और बाटिकालोआ के एक चर्च को निशाना बनाया गया है। तीन अन्य विस्फोट पंच सितारा होटलों-शंगरीला, द सिनामोन ग्रांड और द किंग्सबरी में हुआ।
कटुवापितियूत्या के सेंट सेबास्टियन चर्च से किए गए एक फेसबुक पोस्ट में लिखा गया, ‘‘ हमारे गिरजाघर पर बम हमला , कृपया आएं और मदद करें।
श्रीलंका में हुए बम धमाकों पर भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी ट्वीट किया। उन्होंने इस धमाके में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया और कहा कि हालात पर नजर बनाए हुए हैं। वे कोलंबो में भारतीय हाई कमिश्नर के साथ लगातार संपर्क में हैं।
चर्च में ये धमाके उस वक्त हुए जब लोग ईस्टर की प्रार्थना के लिए जमा हुए थे। पुलिस प्रवक्ता रूवन गुनासेकेरा ने बताया कि यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार आठ बजकर 45 मिनट पर ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान हुआ। उन्होंने बताया कि इनमें से एक विस्फोट कोलंबो के कोचचीकाडे के सेंट एंथनी गिरजाघर में हुआ।
इन धमाकों में 99 लोगों की मौत हो गई है और 280 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और पुलिस जांच में जुटी है।
श्रीलंका में रविवार की सुबह 6 जगह सीरियल ब्लास्ट हुए। इनमें पांच ब्लास्ट चर्च में और 3 होटल में हुए हैं। श्रीलंका मीडिया के अनुसार, ईस्टर के मौके पर ये ब्लास्ट राजधानी कोलंबो सहित देश के अन्य हिस्सों में हुए।