Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन युद्ध में अब नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की भी एंट्री हो गई है। यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध में उसने रूस की मदद करने के लिए अपने हजारों सैनिकों को भेज दिया है। उत्तर कोरिया के इस फैसले पर अमेरिका ने नाराजगी जाहिर की है और वॉर्निंग भी दी है। अमेरिका के राजदूत ने कहा कि रूस के साथ यूक्रेन युद्ध में लड़ने के लिए जाने वाले उत्तर कोरियाई सैनिक डेड बॉडी बैग में वापस आएंगे।

बुधवार को अमेरिका के राजदूत रॉबर्ट वुड ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा, ‘अगर उत्तर कोरिया के सैनिक रूस के समर्थन में यूक्रेन में घुसते हैं तो वे निश्चित रूप से बॉडी बैग में वापस आएंगे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इसलिए मैं चेयमैन किम को सलाह दूंगा कि वे इस तरह के लापरवाह और खतरनाक तरीके में अपनाने से पहले दो बार सोचें।’

पढ़ें देशभर की आज की बड़ी खबरें

h

रूस के राजदूत ने रखा अपना पक्ष

इस बीच यूएन में रूस के राजदूत ने बुधवार को अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अगर यूरोपीय देश यूक्रेन को मदद कर रहे हैं तो नॉर्थ कोरिया अपने दोस्त रूस की मदद करने के लिए क्यों आगे नहीं आ सकता। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर कोरिया के साथ किसी भी तरह की सैन्य डील इंटरनेशल कानूनों का उल्लंघन नहीं करती है।

Russia Ukraine War: क्या हैं ड्रैगन ड्रोन? रूस-यूक्रेन युद्ध में इस तरह किया जा रहा इस्तेमाल

अमेरिकी डिफेंस सचिव ने क्या कहा

अमेरिका के डिफेंस सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अगर यूक्रेन के खिलाफ रूस को उत्तर कोरिया की मदद मिलेगी तो जंग और भी तेज हो जाएगी और ढाई साल से चला आ रहा युद्ध बढ़ जाएगा। अमेरिका के डिफेंस सचिव ने यह भी कहा कि लगभग दस हजार उत्तर कोरियाई सैनिक को पहले से ही पूर्वी रूस में तैनात कर दिया गया है।

ऐसा लगता है कि उनका इस्तेमाल यूक्रेन के बॉर्डर के पास रूस के कुर्स्क क्षेत्र में युद्ध अभियानों का समर्थन करने के लिए किया जाएगा। इससे पहले दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया पर रुस की मदद करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि उत्तर कोरिया ने यूक्रेन में रूस के युद्ध में मदद के लिए अपने हजारों सैनिकों को भेजा है।