सऊदी अरब पहले से ही सख्ती के लिए जाना जाता है। इस मुल्क ने अपने सख्ती की फेहरिस्त में कुछ और कायदे-कानून जोड़ दिए हैं। दरअसल खबर है कि सार्वजनिक शिष्टता तोड़ने पर जुर्माना भरना पड़ेगा। इसमें चुस्त कपड़े पहनने से लेकर सार्वजनिक तौर पर किस करना भी शामिल है। सऊदी के एक मंत्री के मुताबिक 19 ऐसे कार्यों को प्रतिबंध की सूची में डाला गया है जिनके करने पर आपको जुर्माना भरना पड़ेगा। हालांकि जुर्माने की रकम के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। नए नियम के मुताबिक पुरुषों और महिलाओं को सही तरीके के कपड़े पहनने हैं जिससे कम से कम तन दिख सके। महिला ऐसे किसी कपड़े का चुनाव कर सकती हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में सऊदी अरब ने 49 देश के लोगों के लिए ऑनलाइन ई-वीजा देने का फैसला किया है। सऊदी अरब का कहना है कि इस नियम का मकसद यह है कि यहां आने वाले टूरिस्ट्स को यहां के सार्वजनिक व्यवहार और रहन-सहन के बारे में पता रहे और वह यहां आकर उसके अनुरूप बर्ताव कर सकें। सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था तेल पर ही टिकी है ऐसे में यहां के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पर्यटन के जरिए अर्थव्यवस्था को जोर देना चाहते हैं। उनके विजन 2030 कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए वीज़ा देने की घोषणा की गई है।

शराब और सेक्स को लेकर काफी सख्त रहने वाला ये देश मक्का और मदीना के चलते मुस्लिम तीर्थयात्रियों के लिए काफी प्रख्यात है।
टूरिज्म अथॉरिटी की बेवसाइट के मुताबिक महिलाओं और पुरुषों को चुस्त कपड़े नहीं पहनने हैं और इसके अलावा गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं करना है। पर्यटकों के लिए इस वेबसाइट पर नियम कायदों के बारे में बताया गया है। इसके अलावा सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं को कंधे और घुटने ढके रखने हैंहालांकि टूरिज्म प्रमुख अहमद अल- खतीब का कहना है कि विदेशी महिलाओं को पूरा शरीर ढकने वाला कपड़ा पहनने के लिए बाध्य नहीं किया गया है। बता दें कि सऊदी अरब के प्रिंस देश की रुढ़ीवादी होने की छवि को हटाना चाहते हैं।इस क्रम में उन्होंने सिनेमा से बैन हटाया और साथ ही महिलाओं की गाड़ी चलाने से भी प्रतिबंध हटा दिया। सरकार के इस कदम का सऊदी में स्वागत भी किया गया।