कहावत है कि कब किसकी किस्मत का सितारा चमक जाए, कोई नहीं जानता है। आज से करीब 12 साल पहले आई आर्थिक मंदी में अपनी नौकरी गंवाने वाले संजय शाह उनमें से एक हैं। आज वो 700 मिलियन डॉलर या करीब 5,000 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। लंदन से लेकर दुबई तक उनके पास संपत्ति है।
हालांकि संजय शाह इन दिनों विवादों में घिरे हैं और उनके खिलाफ कई देशों में कानूनी कार्रवाई चल रही है। भविष्य में उनके गिरफ्तार तक होने की संभावना है। आरोप है कि उन्होंने कई देशों में कानूनी लूपहोल्स का इस्तेमाल किया और खूब पैसा कमाया।
संजय शाह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि मेरी जितनी कमाई है वो कानूनी रूप से पूरी तरह वैध है। मैंने कोई गलत काम करके पैसा नहीं कमाया। संजय शाह के खिलाफ डेनमार्क में कानूनी कार्रवाई चल रही है। वहां के प्रशासन ने उनकी पूरी संपत्ति फ्रीज कर दी है। हालांकि वो इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। यहां उनके खिलाफ अभी आरोप नहीं लगा है। मगर उनके वकीलों का कहना है कि अगर वो यूरोप आते हैं तो उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
Bihar Election 2020 Live Updates
डेनमार्क सरकार का आरोप है कि संजय शाह की कंपनी Solo Capital Partners LLP ने शेयर बेचने के बावजूद निवेशकों को कई बार डिविडेंट टैक्स पर रिफंड पाने में मदद की। डेनमार्क सरकार ने उनकी 3.5 अरब दानिश क्रॉनर की उनकी संपत्ति फ्रीज कर दी है। लंदन में 20 मिलियन डॉलर का एक भी फ्रीज किया गया है।
संजय शाह का कहना है कि उन्हें विलेन बनाया जा रहा है मगर इससे सच्चाई नहीं बदलने वाली। उन्होंने कहा कि मैंने कोई गलत काम नहीं किया। बकौल संजय शाह मैंने कुछ गलत किया है तो कानूनी रूप से गलत ठहराइए। कोई साबित नहीं कर सकता कि मेरी कमाई फर्जीवाड़े से हुई है।

