रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन बीते सप्ताह अपने घर की सीढ़ियों से गिर पड़े। एंटी क्रेमलिन टेलीग्राम चैनल ने उनकी सिक्टोरिटी के हवाले से सूचना जारी है कि पुतिन को इस दौरान चोट भी लगीं। न्यूयार्क पोस्ट की रिपोर्ट कहती है कि टेलीग्राम चैनल General SVR को एक रूसी जासूस चलाता है। इस रिपोर्ट के बाद पुतिन की सेहत को लेकर चल रही आशंकाएं और ज्यादा गहरा गई हैं।
रूस यूक्रेन युद्ध के साथ राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की खराब सेहत की चर्चा लगातार हो रही है। युद्ध में उनके आक्रमक रवैये के बीच उनकी सेहत को लेकर रोजाना नई बातें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। वो कई सार्वजनिक कार्यक्रमों से भी दूरी बना रहे हैं।
न्यूयार्क पोस्ट में कहा गया था कि व्लादिमीर पुतिन अपने आधिकारिक आवास पर सीढ़ियों से गिर गए थे। इससे उनके कूल्हे में चोट भी लगी थी। हालांकि पुतिन अक्सर ऐसे जूते पहनते हैं जो स्लिप प्रूफ होते हैं। यानि उनके फिसलने की संभावना न के बराबर रहती है। लेकिन राष्ट्रपति भवन में वो गिर गए। बाडीगार्ड्स ने उन्हें संभाला। रिपोर्ट कहती है कि फिलहाल वो ठीक हैं। खुद से चल फिर भी पा रहे हैं।
राष्ट्रपति पुतिन एक साथ कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। उनका स्वास्थ्य इतनी तेजी से बिगड़ रहा है। वैश्विक स्तर पर भी माना जा रहा है कि पुतिन बीमारी की वजह से युद्ध को लेकर सही फैसले नहीं ले पा रहे हैं। चर्चा है कि उनकी बीमारी की वजह से पूर्व प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवदेव और रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ही अधिकतर फैसले ले रहे हैं।
कुछ खबरों के मुताबिक बीमारी को छिपाने के लिए ही पुतिन सार्वजनिक मंचों पर किसी न किसी चीज का सपोर्ट लेते दिखते हैं। पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर क्रेमलिन ने किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इससे उनकी बीमारियों पर अफवाहें और ज्यादा तीखी हो रही हैं। रूस जिस तरह से यूक्रेन के साथ एक कठिन लड़ाई में फंसा है। उसके लिए पुतिन की महत्वाकांक्षा को ही जिम्मेदार माना जा रहा है।