US journalist Evan Gershkovich: रूस ने कई देशों के बीच कैदियों की अदला-बदली के तहत एक अमेरिकी पत्रकार इवान गेर्शकोविच और एक पूर्व अमेरिकी मरीन पॉल व्हेलन को रिहा कर दिया है। रूस में अमेरिकी पत्रकार गेर्शकोविच को मार्च 2023 में जासूसी के आरोप में अरेस्ट किया गया था। अमेरिका ने जासूसी करने के आधार को बिल्कुल ही निराधार बताया था और आपत्ति जताई थी। इसके बाद पत्रकार को 16 साल की सजा सुनाई गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अदला-बदली की प्रक्रिया में केवल अमेरिका ही शामिल नहीं है बल्कि 6 और देश भी शामिल हैं। इनके करीब 26 लोग हैं। तुर्की प्रेसीडेंसी की तरफ से पुष्टि की गई है कि अमेरिका, जर्मनी, पौलेंड, स्लोवेनिया, नॉर्वे, रूस और बेलारूस के कैदी इस अदला-बदली का हिस्सा हैं। इसी अदला-बदली की प्रक्रिया के तहत दो नाबालिग समेत 10 कैदियों को रूस भेजा गया है और 13 कैदियों को जर्मनी भेजा गया है। वहीं, तीन कैदियों को अमेरिका भेजा जा रहा है।

मिशिगन में कॉरपोरेट सिक्योरिटी एग्जिक्यूटिव के तौर पर काम करने वाले पूर्व मरीन व्हेलन को 2018 में मास्को में हिरासत में लिया गया था और जासूसी के आरोप में दोषी ठहराया था। वह रूसी जेल में 16 साल की सजा काट रहा है। व्हेलन और अमेरिकी सरकार ने इस बात से साफ इनकार किया है कि वह जासूस है और वाशिंगटन ने उसे गलत तरीके से हिरासत में लेने का आरोप लगाया।

‘वह तो भारतीय थीं अब अचानक अश्वेत हो गईं…’, डोनाल्ड ट्रंप का कमला हैरिस पर बड़ा हमला

किसी भी देश ने कुछ भी बोलने से किया इनकार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट ट्रैकिंग साइट फ्लाइटराडार 24 ने दिखाया है कि अमेरिका और रूस के बीच में कैदियों की अदला-बदली के लिए इस्तेमाल किया गया एक स्पेशल रूसी विमान मास्को से कलिनिनग्राद के लिए उड़ा था। वह पौलेंड और लिथुआनिया के बार्डर पर रूका और फिर उसके बाद वापस रूस की राजधानी की तरफ चला गया था। कई रिपोर्टों से पता चलता है कि यह एक्सचेंज शीत युद्ध के बाद का सबसे बड़ा एक्सचेंज हो सकता है, न तो रूस और न ही अमेरिका ने एक्सचेंज की जगह के बारे में कोई जानकारी दी है। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने इस बारे में टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया।

शीतयुद्ध के बाद में कैदियों की सबसे बड़ी अदला-बदली

व्लादिमीर कारा-मुर्जा और इल्या याशिन जैसे राजनीतिक कैदी लापता हो गए हैं। इसके बाद चिंता काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। शीत युद्ध के बाद सबसे बड़ी कैदियों की अदला-बदली साल 2010 में हुई थी। इसमें करीब 14 लोग शामिल थे। रूस ने बास्केटबॉल स्टार ब्रिटनी ग्रिनर को हथियार डीलर विक्टर बाउट के बदले में बेच दिया। इसे अपने सामान में कैनबिस तेल रखने के लिए 9 साल की सजा सुनाई गई थी। वह अमेरिका में 25 साल की सजा काट रहा था।